फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP wants to win by-election also with name of Modi

यूपी: उपचुनाव भी मोदी के सहारे जीतना चाहती है भाजपा, इन पार्टियों ने फिर चुनाव मैदान में खेला दांव

Thu, 05 Sep 2019 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Sep 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to win by-election also with name of Modi
पीएम मोदी - फोटो : ANI
यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को भी भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि के सहारे जीतना चाहती है। गोेविंदनगर उप चुनाव की तैयारी के संबंध में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और सह प्रभारी व कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी ने चुनाव रणनीति पर चर्चा किया। वहीं एक बार फिर सपा, बसपा और कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


उन्होेंने विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। जरूरत है कि घर-घर की मतदाता सूची को दुरुस्त किया जाए। लाजपत नगर में एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी बांटी गई।
विज्ञापन


 

पदाधिकारियों का काम वोटर लिस्ट ठीक कराना रहेगा तो कार्यकर्ताओं का काम घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना। इस मौके पर सांसद सत्यदेव पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में बूथवार कार्य कराने की बात कही। 

गोविंदनगर उप चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन का चुनाव की तारीख भी घोषित कर दी है। 18 से 22 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। यह घोषणा बुधवार को पार्टी कार्यालय, नवीन मार्के ट में आयोजित बैठक में की गई।

इसमें सिविल लाइंस मंडल के कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए गए। मंडल चुनाव अधिकारी महेंद्र मिश्रा, सह चुनाव अधिकारी अनूप अवस्थी ने सेक्टर चुनाव अधिकारियों की सूची जिला चुनाव अधिकारी अमरनाथ यादव को सौंपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed