फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP to advance on the path to victory by strengthening booths: State Secretary

बूथ मजबूत कर जीत के रास्ते पर बढ़ेगी भाजपा : प्रदेश मंत्री

Thu, 23 Jul 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
BJP to advance on the path to victory by strengthening booths: State Secretary
कानपुर देहात। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के जरिए पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। अकबरपुर विधानसभा का सम्मेलन ईको पार्क में हुआ। यहां मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री किरण निषाद ने बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा चुनाव बूथ पर जीता जाता है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर 2027 की जीत तय करनी है। यहां राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के तहत काम किया है। जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन मजबूत हो रहा है। बूथ अध्यक्ष हमारे सबसे बड़े सिपाही हैं। पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को गजानन का चित्र सौंपा। जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान, क्षेत्रीय मंडल प्रभारी हर्ष द्विवेदी, अंशु तिवारी, कृष्णा गौतम, सुप्रिया गुप्ता, आशीष दीक्षित, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन

इधर भोगनीपुर विधानसभा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि चक्रपाणि त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा बूथ की एक-एक कमेटी को सक्रिय कर पार्टी को जीत दिलाना है। यहां कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर तैयार रहने को कहा। यहां सौरभ मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जय सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला मंत्री शैलेंद्र कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि करुणा शंकर दिवाकर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिकंदरा विधानसभा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि बीना आर्य पटेल रहीं। यहां स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती से पार्टी की जीत होगी। इसी प्रकार,रसूलाबाद विधानसभा के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी शुक्ला रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सक्रिय रहने पर जोर दिया। अध्यक्षता विधायक पूनम संखवार ने की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से संपर्क, संवाद और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। यहां जीतू त्रिपाठी, ऋषि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed