फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का कांग्रेस पर हमला, बोले नेहरू जबर्दस्ती प्रधानमंत्री बने

Sat, 08 Feb 2020 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 08 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Swatantra Dev attacked on Congress
भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू जबरदस्ती देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए। अगर सरदार बल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री बनाते तो जनसंघ का गठन करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। भाजपा मिशन के लिए राजनीति करती है, पद के लिए नहीं। भाजपा किसी को लूटने और गुमराह करने नहीं आई है।

 
BJP state president Swatantra Dev attacked on Congress
भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह एवं नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं से संवाद में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए आशीर्वाद मांगते हुए तंज भी कसा। कहा कि गरियाने के लिए तो राहुल हैं ही। शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर गोष्ठी और संवाद में शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आर्य कन्या इंटर कालेज परिसर में हुए कार्यक्रम में आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के गठन की जरूरत के बारे में जानकारी दी।

 
BJP state president Swatantra Dev attacked on Congress
स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष के यहां भोजन भी किया - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भतीजी को स्कूटी नहीं दिलवा पाए, लेकिन हर जरूरतमंद परिवार को आयुष्मान योजना से जोड़कर पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की व्यवस्था की। बेटियों के आशीर्वाद से सब कुछ संभव है। इसलिए सीएए पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बेटियों का आशीर्वाद चाहिए। प्रतिनिधि के रूप में आशीर्वाद मांगने आए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP state president Swatantra Dev attacked on Congress
भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को सुनने के लिए एकत्र भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निशाने पर यूं तो सभी विपक्षी दल रहे, लेकिन सबसे ज्यादा तंज उन्होंने सपा और कांग्रेस पर किया। प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि एयर स्ट्राइक मोदी नहीं करेंगे तो क्या आजम खां करेंगे। लखनऊ रोड पर भाजपा कार्यालय के निकट सियाराम कालोनी परिसर में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते।

 
विज्ञापन
BJP state president Swatantra Dev attacked on Congress
बूथ अध्यक्ष के यहां भोजन करते स्वतंत्र देव - फोटो : अमर उजाला
क्योंकि जहां शांति है वहां उन्नति है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम कमजोर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शांति दूत और गृह मंत्री अमित शाह को लौह पुरुष बताया। कहा कि 370, 35 ए और नागरिकता संशोधन कानून पर बड़े और कड़े निर्णय लिए गए। सीएए सेे 70 वर्ष से हकों से वंचित लोगों को उनके अधिकार देने का कार्य कर रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed