फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 250 meters of electrical cable laid illegally Executive Engineer uncovers scheme and files a complaint

कानपुर: अवैध तरीके से डाल दी 250 मीटर विद्युत केबल, अधिशासी अभियंता ने पकड़ा खेल, थाने में दी तहरीर

Thu, 22 Oct 2026 11:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 22 Oct 2026 11:48 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर के रेउना थाना क्षेत्र के सरैयां गांव में बिना विभागीय स्वीकृति और एस्टीमेट के मोबाइल टावर तक ढाई सौ मीटर अवैध विद्युत केबल डालने का मामला सामने आया है। टॉवर संचालक ने विभागीय मिलीभगत से बिजली के खंभे से कनेक्शन जोड़कर नए खंभे गाड़ने के लिए गड्ढे भी खुदवा लिए थे।

विज्ञापन
Kanpur 250 meters of electrical cable laid illegally Executive Engineer uncovers scheme and files a complaint
अवैध तरीके से डाल दी विद्युत केबल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में विद्युत विभाग की स्वीकृति के बिना ही एक शख्स ने मोबाइल टॉवर तक विद्युत केबल डाल दी। साथ ही, जुगाड़ से लाए खंभे भी गाड़ने की तैयारी कर ली। अधिशासी अभियंता ने इस खेल को पकड़ा और थाने में तहरीर दी है। यह कारनामा बिना विभागीय जिम्मेदारों के नहीं हो सकता है। इसे लेकर जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

रेउना थाना क्षेत्र के सरैयां गांव में मोबाइल टॉवर तक विद्युत लाइन खींचने के लिए कंपनी द्वारा आवेदन तो किया गया, लेकिन जांच, स्वीकृति व एस्टीमेट के बिना ही विद्युत लाइन के लिए केबल ढाई सौ मीटर खंभे से जोड़ दी गई। विभाग के गांव में लगे खंभीे से केबल का कनेक्शन किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos





दो खंभों की जरूरत हुई, तो जुगाड़ कर लिया
उसके बाद आगे लाइन ले जाने के लिए दो खंभों की जरूरत हुई, तो उनका भी जुगाड़ कर लिया। उन खंभों को गाड़ने के लिए गड्ढे भी खोद दिए गए। इसी दौरान अधिशासी अभियंता अमरदीप को इसकी भनक लग गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर इस अवैध खेल को पकड़ लिया।

विज्ञापन

दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
अधिशासी अभियंता ने बताया कि अवैध तरीके से लाइन डालने का मामला पकड़ा गया है। थाने में तहरीर दे दी गई। बिना अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत के कोई इतना बड़ा अवैध कदम नहीं उठा सकता है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed