फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP State General Secretary Organization Sunil Bansal reached Kanpur

यूपी: भाजपा को चुनाव से पहले ‘चेहरा’ दुरुस्त करने की चिंता, कानपुर में बड़े बदलाव के संकेत दे गए सुनील बंसल

Mon, 07 Jun 2021 10:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Jun 2021 10:19 AM IST
सार

भाजपा को अब चुनाव से पहले पार्टी का ‘चेहरा’ दुरुस्त करने की चिंता सताने लगी है। इस लिहाज से संगठन महामंत्री पार्टी ने अलग अलग पदाधिकारियों से बंद कमरे में बैठक कर नारायण सिंह कांड के बाद पार्टी की हुई फजीहत की थाह नापने की कोशिश की।

विज्ञापन
BJP State General Secretary Organization Sunil Bansal reached Kanpur
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी की खूब फजीहत हुई है। इस कांड के बाद से प्रदेश नेतृत्व कानपुर में पार्टी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। मगर शनिवार को किदवई नगर मंडल की मंत्री शैलजा सिंह की ओर से भाजयुमो उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर को लिखे गए पत्र के बाद से पार्टी में पड़ी फूट भी सामने आ गई।
विज्ञापन


मामला प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा तो भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल रविवार सुबह ही कानपुर आ धमके। बताया जा रहा है कि भाजपा को अब चुनाव से पहले पार्टी का ‘चेहरा’ दुरुस्त करने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


इस लिहाज से संगठन महामंत्री पार्टी ने अलग अलग पदाधिकारियों से बंद कमरे में बैठक कर नारायण सिंह कांड के बाद पार्टी की हुई फजीहत की थाह नापने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को सब कुछ ठीक रखने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के ही सूत्र बताते हैं कि संगठन महामंत्री ने बातचीत में ही बहुत बारीकी से अपराधियों को संरक्षण देने वाले पदाधिकारियों के बारे में जानकारी जुटाई है। पता किया कि पार्टी में ऐसे कितने लोग हैं जिन पर गंभीर आरोप में मुकदमे चल रहे हैं।

नारायण सिंह भदौरिया प्रकरण पर भी हर एक की भूमिका की पड़ताल की। इस दौरान ये भी चेताया गया कि कोई कार्यकर्ता किसी से नाराज है तो वह पहले संगठन के समक्ष अपनी बात रखेगा। इसके बाद कोर्ट, कचहरी करेगा। बताया जा रहा है कि शैलजा सिंह की चिट्ठी को संगठन महामंत्री ने अनुशासनहीनता माना है।

बंसल ने भारतीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई। जिन लोगों का अपराधियों के साथ उठना बैठना है, उन सभी की रिपोर्ट अविलंब देने को कहा है। युवा मोर्चा और जिला के प्रमुख पदाधिकारियों से ये सवाल किया कि जिन लोगों का अपराध से लंबे समय से रिश्ता है, ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करने और उन्हें पदाधिकारी बनाने से पहले उनके बारे में किस तरह से छानबीन की गई।

इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने को कहा है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी अपराधियों को संरक्षण देने वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई के मूड में है। लिहाजा आने वाले दिनों में क्षेत्रीय व जिला संगठन में बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed