फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा ने जारी की किसान मोर्चे की टीम, क्षेत्रीय कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों के नाम घोषित

Thu, 30 Aug 2018 04:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Aug 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
BJP released the Kisan Morcha team and names of the members declared
भाजपा ने क्षेत्रीय और जिला स्तर पर किसान मोर्चा की टीम घोषित की
आगामी लोकसभा चुनाव में किसानों को जोड़ने के लिए भाजपा ने क्षेत्रीय और जिला स्तर पर किसान मोर्चा की टीम घोषित कर दी है। बुधवार को जारी सूची में सवर्ण, पिछड़ा और दलित तीनों समुदायों से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।


कानपुर-बुंदेलखंड की क्षेत्रीय इकाई में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, सात सदस्य रखे गए हैं। इस तरह से कुल 25 लोगों की क्षेत्रीय कार्यकारिणी बनाई गई है। इसी तरह कानपुर-बुंदेलखंड के जिला इकाई अध्यक्षों में पिछड़े और सवर्ण जाति के किसानों की संख्या ज्यादा है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।

किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी

BJP released the Kisan Morcha team and names of the members declared
बीजेपी
अशोक सिंह राजपूत-अध्यक्ष, जमुना कुशवाहा, अशोक कटियार, अवधेश मिश्रा, शिवशंकर सिंह, सुनील पाठक, कप्तान सिंह-उपाध्यक्ष, डा. अजय पटेल, नवाब सिंह जादौन-महामंत्री, गंधर्व सिंह लोधी, अरवेश पाल, रामप्रताप गौतम, कमलेश चौरसिया, सियाराम कठेरिया, गोविंद सिंह-मंत्री, पुष्पेंद्र सिंह चौहान-कोषाध्यक्ष, बृजेंद्र यादव- मंत्री कार्यालय, अजीत तिवारी-मीडिया प्रभारी, फूल सिंह नेकिया, राजेश वाजपेयी, रमेश चंद्र शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप, कौशल किशोर राजपूत, अमर सिंह निषाद-सदस्य।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची

BJP released the Kisan Morcha team and names of the members declared
बीजेपी
संतोष शुक्ला कानपुर उत्तर, विनय मिश्रा कानपुर दक्षिण, धर्मेंद्र पाल कानपुर ग्रामीण, कमलेश मिश्रा कानपुर देहात, चंद्रभान सिंह औरैया, अशोक चौबे इटावा, अजय त्रिवेदी फतेहपुर, वीरेंद्र राजपूत कन्नौज, सुभाष वर्मा फर्रुखाबाद, विजय विक्रम बांदा, हरीशंकर राजपूत महोबा, बालक दास कुशवाहा झांसी महानगर, सुरेश टोटे ललितपुर, युधिष्ठिर सिंह चित्रकूट, जर्नादन द्विवेदी हमीरपुर, नरेंद्र मोदी लल्लू जालौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मोर्चे की जिला और क्षेत्रीय कार्यकारणी का इंतजार

BJP released the Kisan Morcha team and names of the members declared
बीजेपी
भाजपा की युवा मोर्चा क्षेत्रीय कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय स्तर पर कई बार संभावित पदाधिकारियों की सूची तैयारी की गई लेकिन प्रदेश स्तर से उस पर मुहर नहीं लग पा रही है। पार्टी के अनुसार एक सप्ताह के अंदर सूची आने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed