{"_id":"589029d74f1c1b3c3de8183c","slug":"bjp-ready-to-fight-last-war-on-booth-for-up-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतिम युद्घ बूथ से लड़ने को तैयार हो रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम युद्घ बूथ से लड़ने को तैयार हो रही भाजपा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 31 Jan 2017 06:51 PM IST
सार
मिशन यूपी के लिए भाजपाइयों ने बनाई रणनीति
6 फरवरी से विधानसभा सम्मेलनों की तैयारी
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मिशन 2017 के लिए सभी मोर्चे खोल दिए हैं। पार्टी अब अपना अंतिम युद्ध बूथ पर लड़ने के लिए तैयार हो रही है।
विज्ञापन
चुनाव में बूथ पर हर कार्यकर्ता को यूथ (युवा) की तरह करना होगा काम
डेमो
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के लोकसभा पालकों, जिला और विधानसभा प्रभारियों को संबोधित करते हुए प्रांतीय और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव में बूथ पर हर कार्यकर्ता को यूथ (युवा) की तरह काम करना चाहिए। चुनाव के दौरान अंतिम युद्घ बूथ से ही लड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचारक को उनके क्षेत्र में जनसभा और प्रचार करने के लिएभेजा जाने की योजना
डेमो
केंद्रीय इकाई से भेजे गए पदाधिकारी नरोत्तम मिश्रा और चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन ने पदाधिकारियों से कहा कि अपने पसंद के स्टार प्रचारक का नाम लिखकर दीजिए, जिससे उसी प्रचारक को उनके क्षेत्र में जनसभा और प्रचार करने के लिए भेजा जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी की चुनाव संचालन और प्रबंधन कमेटियों का गठन तीन दिन के अंदर कर लिया जाए।
चुनाव प्रक्रिया में अधिकारियों के सरकारी दबाव में पक्षपात हुआ तो होगी शिकायत
डेमो
इसके बाद 6 से लेकर 8 फरवरी के बीच विधानसभा सम्मेलनों का आयोजन किया जाए। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई अधिकारी सरकारी दबाव में पक्षपात करता है तो उसकी सूची तैयार कर निर्वाचन आयोग से शिकायत की जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव प्रबंधन में जो दिक्कतें आ रही हैं, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय आकर या फोन से बता सकते हैं।