फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP National Vice President Baby Rani Maurya Jatav said - now people of Scheduled Castes do not want to join Mayawati

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य जाटव ने कहा- अब मायावती से नहीं जुड़ना चाहते अनुसूचित जाति के लोग

Tue, 12 Oct 2021 05:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Oct 2021 05:35 PM IST
सार

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य जाटव ने बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के सम्मेलन में बसपा सपा पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
BJP National Vice President Baby Rani Maurya Jatav said - now people of Scheduled Castes do not want to join Mayawati
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य जाटव ने बसपा सपा पर जमकर बोला हमला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य जाटव ने कहा कि अनुसूचित जातियों का अब मायावती और बसपा से मोहभंग हो गया है। 
विज्ञापन


वह मंगलवार को मोती झील स्थित लाजपत भवन में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों ने समाजवादी पार्टी पर कभी भी भरोसा नहीं किया और इस बार भी वह उनसे दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


कहा कि मायावती ने एक बार नहीं कई बार अनुसूचित जाति के लोगों का विश्वास तोड़ा है। इस वजह से अनुसूचित जाति के लोगों को अब सिर्फ भाजपा के साथ ही रहना पसंद है। इससे पूर्व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों के बल पर एक बार फिर से भाजपा क्षेत्र की सभी सीटों पर अपनी जीत पक्की करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक, मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल सोनकर बच्चा, उपाध्यक्ष जयनारायण मुकेश, रीता कठेरिया, क्षेत्रीय पदाधिकारी मोहित पांडे अनूप अवस्थी के अलावा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, उत्तर इकाई जिला अध्यक्ष सुनील बजाज सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed