फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MLC Arun Pathak again to contest elections

भाजपा से अरुण पाठक फिर लड़ेंगे एमएलसी चुनाव

Fri, 13 Jan 2017 02:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
BJP MLC Arun Pathak again to contest elections
एमएलसी चुनाव
 कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने एमएलसी अरुण पाठक को फिर चुनाव मैदान में उतारा है। इसका एलान गुरुवार को नई दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने किया। इससे उत्साहित अरुण के समर्थकों ने जश्न मनाया। साथ ही जनसंपर्क करके समर्थन मांगा। 
विज्ञापन

एमएलसी जगेंद्र स्वरूप के निधन के बाद 19 जनवरी 2015 को उप चुनाव कराए गए। यह सीट पिछले 99 साल से स्वरूप परिवार के पास थी लेकिन उप चुनाव में सीट हाथ से निकल गई। बीएनएसडी इंटर कॉलेज में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के वरिष्ठ प्रवक्ता और भाजपा नेता अरुण पाठक ने चुनाव जीत लिया। इसी का नतीजा है कि पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया। मंधना के पास राम नगर गांव के रहने वाले और गुमटी नंबर पांच में आकर बसे अरुण पाठक के पिता स्व. रवींद्र नाथ पाठक आरएसएस के बड़े पदाधिकारी थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे। इसी वजह से अरुण का झुकाव राजनीति की तरफ रहा। उनकी मां स्नेहलता पाठक लाल इमली स्कूल की प्रिंसिपल पद से रिटायर हुई हैं। अरुण की पत्नी राशि पाठक चौबेपुर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल में पढ़ाती हैं। बड़ा बेटा शुभ इंटरमीडिएट और बेटी शगुन हाईस्कूल में पढ़ रही है। अरुण ने पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा है कि डेढ़ साल में किए गए कामकाज और विकास को लेकर चुनाव मैदान में जा रहे हैं। सामान्य तरीके से शुक्रवार को नामांकन कराएंगे। 17 जनवरी को गाजे-बाजे के साथ नामांकन कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed