{"_id":"5be6ca69bdec2269807e0a52","slug":"bjp-mla-shyam-prakash-teach-yogi-government-by-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के खिलाफ मुखर हुआ ये बीजेपी विधायक, मुख्यमंत्री को दे दी बड़ी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के खिलाफ मुखर हुआ ये बीजेपी विधायक, मुख्यमंत्री को दे दी बड़ी नसीहत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Nov 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश
सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले भाजपा विधायक ने एक बार फिर से योगी सरकार पर हमला बोला है। हरदोई जिले के बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसके बाद तो फेसबुक पर कमेंट्स की झड़ी लग गई। अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा करने का श्याम प्रकाश द्वारा ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वो योगी सरकार को सोशल मीडिया पर कई बार सत्ता धर्म का पाठ पढ़ा चुके हैं।
हरदोई जिले से बीजेपी विधायक की पहचान एक मुखर नेता की है। वे अक्सर अपना दर्द और सरकार को सत्ता धर्म का पाठ सोशल मीडिया पर देते रहते हैं। एक बार फिर से बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश ने फेसबुक पर कुछ ऐसे कमेंंट किए हैं जिन्होंने योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
हरदोई जिले से बीजेपी विधायक की पहचान एक मुखर नेता की है। वे अक्सर अपना दर्द और सरकार को सत्ता धर्म का पाठ सोशल मीडिया पर देते रहते हैं। एक बार फिर से बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश ने फेसबुक पर कुछ ऐसे कमेंंट किए हैं जिन्होंने योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होने प्रदेश की बीजेपी सरकार को सिद्धांतो का दिखावा करने वाली पार्टी करार दिया है
बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश
उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि एक दिन सीएम योगी को भी धरने पर बैठना पड़ सकता है। पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी के पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठने संबंधी पोस्ट पर बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने कमेंट किया है। उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार को सिद्धांतों का दिखावा करने वाली पार्टी करार दिया है। आपको बता दें कि गोपामऊ विधानसभा से बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश सोशल मीडिया पर पोस्ट्स से अक्सर चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
विधायक ने लिखा...मुझे तो लगता है सिद्धांतों का दिखावा करने वाली इस सरकार में.............
बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश
बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए फेसबुक पर कई कमेंट किए। दूसरे कमेंट में विधायक ने लिखा ''मुझे तो लगता है सिद्धांतों का दिखावा करने वाली इस सरकार में जो सांसद या विधायक जिस जनहित की मांग को लेकर धरने पर बैठ गया उस पर सांसद या विधायक का सरकार और संगठन हमेशा विरोध करता है।'' विधायक की सोशल मीडिया पर इस प्रतिक्रिया के बाद उनके समर्थन में काफी संख्या में लोगों ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे डाली। विधायक की इस प्रतिक्रिया से किस तरह का राजनीतिक भूचाल मचेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।