फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MLA Kuldeep Sengar shifted from Unnao Jail to Sitapur Jail

उन्नाव जेल से सीतापुर जेल शिफ्ट किए गए रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह

Tue, 08 May 2018 11:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 May 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Kuldeep Sengar shifted from Unnao Jail to Sitapur Jail
कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव में लड़की से रेप मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह को सीबीआई ने सीतापुर जेल शिफ्ट किया है। मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे उन्नाव जेल से दोनों को लेकर पुलिस सीतापुर के लिए निकली। पीड़िता ने स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपील दायर कर कहा था कि, उन्नाव जेल से विधायक कुलदीप को शिफ्ट करके किसी दूसरी जेल भेजा जाए।
विज्ञापन


क्योंकि उन्नाव में विधायक का दबदबा है। जेल के अंदर ही उसके रिश्तेदार की कैंटीन चलती है। उधर दूसरी ओर मामले की जांच कर रही सीबीआई ने विधायक व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार अलग-अलग मुकदमों की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर काम कर रही है। छह सदस्यीय एक टीम ने माखी थाने में ही डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


सीबीआई ने जून 2017 में किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप और उसे आगरा में बेचने के प्रयास की घटना में जमानत पर छूटे एक आरोपी को रविवार रात कानपुर देहात से गिरफ्तार किया है। हालांकि सीबीआई ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाईकोर्ट की ओर से विधायक सेंगर प्रकरण की जांच में 21 मई को स्टेटस रिपोर्ट तलब किए जाने से सीबीआई ने जांच में और तेजी लाने के लिए विधायक, उनके भाई व अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज हुए चारों मुकदमों की जांच के लिए अलग-अलग टीम बनाकर काम कर रही हैं।

सोमवार को छह सदस्यीय टीम माखी थाने पहुंची। टीम के लिए यहां हाल ही में निर्मित एसआई आवासों में दो की साफ-सफाई भी कराई गई है। एक टीम रेलवे के अधिकारी विश्रामालय और एक नवाबगंज पक्षी विहार में रुकी है। सर्विलांस और दबिश टीमें भी अपना काम कर रही हैं।

टिंकू सिंह सीबीआई के लिए पूरे प्रकरण की जांच में अहम कड़ी साबित होगा

रविवार रात सीबीआई ने जून 2017 में किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप और उसे औरैया में बंधक बनाकर रखने और आगरा में बेचने के प्रयास के मुकदमे में जमानत पर छूटे एक आरोपी को कानपुर देहात से गिरफ्तार किया है। हालांकि सीबीआई ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अगले एक-दो दिनों में किशोरी के पिता के खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाले उसके (किशोरी के) चचेरे चाचा टिंकू सिंह को खोज निकालने के प्रयास में है। टिंकू सिंह सीबीआई के लिए पूरे प्रकरण की जांच में अहम कड़ी साबित होगा। सूत्रों के मुताबिक टिंकू की तलाश में सीबीआई की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। सीबीआई आरोपी विधायक के करीबियों पर भी नजर रख रही है।

सर्विलांस टीम ने करीबी लोगों और पुलिस कर्मियों को निशाने पर लिया है। सुमन सिंह उर्फ शशि प्रताप की गिरफ्तारी के बाद विधायक के करीबियों में खलबली मच गई है। सीबीआई की एक टीम पिछले कई दिनों से काल डेटा रिकार्ड खंगाल रही है। इनमें विधायक के दो गनर, उनके दो निजी चालक, चार सहयोगियों के अलावा इसी मामले में निलंबित सफीपुर सीओ कुंवर बहादुर सिंह, माखी एसओ अशोक भदौरिया, हल्का इंचार्ज केपी सिंह, हेड कांस्टेबल रामराज शुक्ला, कांस्टेबल लक्ष्य कुमार, अशोक सेन, मोहित कुमार और माखी में 2017 में तैनात रहे दरोगा अजय राजावत (सफीपुर कोतवाली से निलंबित) भी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक में 2017 में जिले में तैनात रहीं तत्कालीन एसपी नेहा पांडेय और निवर्तमान एसपी पुष्पांजलि, सीएमओ, जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारियों, जिला अस्पताल के डाक्टरों से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed