{"_id":"5acfbaa44f1c1b563e8b4db3","slug":"bjp-mla-kuldeep-can-be-arrest-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप केसः भाजपा विधायक कुलदीप को गिरफ्तार करने CBI हुई रवाना, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप केसः भाजपा विधायक कुलदीप को गिरफ्तार करने CBI हुई रवाना, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 13 Apr 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले से बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आज रात किसी भी समय गिरफ्तार किए जा सकते हैं। विधायक को गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई टीम रवाना हो चुकी है।
आपको बता दें कि विधायक पर एक महिला की मदद से किशोरी से दुष्कर्म के आरोप का मुकदमा 11 जून 2017 से विचाराधीन है। इस मुकदमे में पीड़िता ने विधायक पर दुष्कर्म और गांव की एक महिला को विधायक के पास लेकर जाने का आरोप लगाया है।
तीन अप्रैल को पीड़िता का पिता इसी मुकदमे की पेशी पर दिल्ली से उन्नाव आया था। पेशी के बाद वह अपनी मां को दवा देने के लिए घर गया। आरोप है कि यहां विधायक के भाई अतुल सिंह ने गुर्गों ने उसकी पिटाई की। बचाव करने पर पत्नी, मां और बेटियों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने उसे मारपीट करने और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में जेल भेज दिया। पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी।