फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP MLA clashing with District Magistrate during relief material distribution video viral in hardoi

नाराज हुए 'नेताजी': मुझे ऐसा वैसा विधायक मत समझना...खुद ही राहत सामग्री बांट लो, MLA ने डीएम को सुनाई खरी-खोटी

Sat, 15 Oct 2022 10:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Oct 2022 10:19 AM IST
सार

भरखनी ब्लाक के बाढ़ प्रभावित गांव कहारकोला में गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डीएम मंगला प्रसाद सिंह हालातों का जायजा लेने गांव पहुंचे थे। इसके बाद डीएम वहां पहले से मौजूद विधायक से मिलने के बजाय राहत सामग्री वितरित करने में लग गए। इससे विधायक नाराज हो गए। 

विज्ञापन
BJP MLA clashing with District Magistrate during relief material distribution video viral in hardoi
भाजपा MLA ने डीएम को सुनाई खरी-खोटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री वितरण के दौरान भाजपा विधायक की नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में खुद की अनदेखी से खफा विधायक माधवेंद्र सिंह डीएम से कह रहे हैं कि मुझे ऐसा वैसा विधायक मत समझना...खुद ही राहत सामग्री बांट लो मुझे जरूरत नहीं है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन


भरखनी ब्लाक के बाढ़ प्रभावित गांव कहारकोला में गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डीएम मंगला प्रसाद सिंह हालातों का जायजा लेने गांव पहुंचे थे। इसके बाद डीएम वहां पहले से मौजूद विधायक से मिलने के बजाय राहत सामग्री वितरित करने में लग गए। इससे विधायक नाराज हो गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि डीएम विद्यालय में पहले से मौजूद क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कर खुद ही ग्रामीणों से बाढ़ से हुई क्षति के बारे में जानकारी करने लगे। राशन वितरण के बाद डीएम ने विधायक को जैसे ही बुलाया तो विधायक डीएम पर बरस पड़े। विधायक ने कहा मैं यहां कब से बैठा हूं और सब कुछ तुम्हें ही करना है तो तुम खुद ही बांट लो। विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि तुमने गाजीपुर में भाजपा खत्म कर दी और यहां भी भाजपा खत्म करने आ गए। मुझे ऐसा वैसा विधायक मत समझना, विधायक ने डीएम एमपी सिंह को तमाम खरी-खोटी सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक चली मान मनौवल
 काफी मान मनौवल के बाद विधायक शांत हुए। इसके बाद राहत सामग्री वितरण की डीएम और विधायक ने फोटो कराई। इस बीच वहां मौजूद लोगों में से किसी ने पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसकी चर्चा जिले से लेकर लखनऊ तक होती रही। वहीं डीएम एमपी सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है। नाराजगी जैसी कोई बात नहीं हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed