फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp minister attack on congress government in mp

भाजपा के मंत्री बोले अपने कर्मों से ही गिरेगी एमपी सरकार, जनता का उठा विश्वास

Mon, 27 May 2019 06:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 May 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
bjp minister attack on congress government in mp
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
देश की जनता ने मोदी के कामकाज और सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया और भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताया। जनता के विश्वास ने विरोधियों के तमाम आरोपों को सिरे से नकार दिया। यह बात परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के प्रभारी रहे स्वतंत्र देव सिंह ने धनौरा जाते समय कोंच में राहुल तलवाड़ के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार को गिराने को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगाते हुए कहा कि भाजपा किसी को गिराने में विश्वास नहीं रखती। भाजपा सिर्फ आम लोगों के हितों व विकास पर ध्यान देती है। मध्य प्रदेश की सरकार अपने कर्मों से ही गिरेगी। जनता ने उन्हें पूर्णता नकार दिया है। जिसका उदाहरण उन्होंने लोकसभा चुनाव में दिया है।
विज्ञापन

कमलनाथ पर सियासी वार

bjp minister attack on congress government in mp
कमलनाथ - फोटो : PTI
लोकसभा चुनाव में भाजपा को मध्य प्रदेश में एकतरफा जीत मिली है। प्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है और जीत का अंतर भी हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर मोहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक की गैर भाजपाई सरकारों की नीतियों और सिद्धांतों से देश की जनता परेशान हो चुकी थी। जनता ने मोदी में कल का स्वर्णिम भारत देखा है और पांच साल के मोदी के कार्यकाल में जिस तरह से आम जनता और गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं गईं उनसे जनता का भरोसा मोदी के प्रति बढ़ा है। जनता मानती है कि मोदी के हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed