फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP members in the assault

भाजपाइयों में मारपीट और बमबाजी

Mon, 23 Nov 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
BJP members in the assault
भाजपा के बूथ अध्यक्ष चुनाव में कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई और कुछ धमाके भी हुए जो पटाखे के बताए गए। एक कार्यकर्ता रोहित साहू घायल हो गया। इस मामले में करीब 15 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष अमित बाथम, सुशील वर्मा और रुपेंद्र वर्मा का नाम शामिल है। बाकी अज्ञात के नाम मुकदमा दर्ज किए गया हैं।
विज्ञापन


पार्टी का बूथ चुनाव पिछले तीन दिनों से चल रहा है। रविवार को कई मंडलों में बूथों पर अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। कहीं पर सर्व सम्मति से तो कहीं हाथ उठाकर अध्यक्षों को चुना गया। दोपहर में  सूचना मिली कि डीसी लॉ कालेज परिसर में जोर का धमाका हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद वहां मौजूद अमित बाथम गुट के कई कार्यकर्ता एक साथ रोहित साहू पर टूट पड़े। रोहित की तरफ से भी कुछ लोगों ने मारपीट की और मामला बढ़ते देख वहां से भाग लिए। सीधे कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की तहरीर दी। जिस पर जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली हरीराम वर्मा ने बताया कि कालेज की दीवार पर बारूद के निशान मिले। दिवाली वाले दईमार पटाखे दीवार पर पटककर फोडे़ गए। पुलिस ने रोहित को अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस मारपीट के बाद पार्टी के बड़े नेताओं में भी लामबंदी शुरू हो गई।


इस बीच बवाल की वजह से रुका रायपुरवा मंडल का चुनाव भी निपट गया। यहां पर सुरेश अवस्थी, अनूप अवस्थी, पर्यवेक्षक दिनेश राय की देखरेख में चुनाव हुआ। अब 25 नवंबर के बाद मंडल  अध्यक्षों के चुनाव शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed