फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP members expressed happiness when Prakash Pal, Gopi Krishna and Shruti Gangwar reached Rajya Sabha.

Kanpur News: प्रकाश पाल, गोपी कृष्ण और श्रुति गंगवार के राज्यसभा पहुंचने पर भाजपाइयों ने जताई खुशी

Sat, 10 Oct 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
BJP members expressed happiness when Prakash Pal, Gopi Krishna and Shruti Gangwar reached Rajya Sabha.
कानपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश पाल, गोपी कृष्ण पांडेय और श्रुति गंगवार के शुक्रवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लखनऊ स्थित विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ तीनों का स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान कानपुर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद सभी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उनका अभिनंदन किया गया। तीनों नेताओं ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने राज्यसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर देकर जो विश्वास जताया है वह सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने जनहित के मुद्दे उठाने और प्रदेश के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया। आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की मजबूती के दम पर भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का दावा भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक महेश त्रिवेदी, संदीप ठाकुर, विकास दुबे, अनूप अवस्थी, मनोज प्रजापति, प्रमोद अग्रहरि और अभिषेक पांडेय समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed