फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP made the absconding thug an officer Removed after controversy

भाजपा ने फरार ठग को बनाया पदाधिकारी: विवाद के बाद हटाया, संघ का पदाधिकारी बन नेताओं से करता था ठगी

Fri, 10 Sep 2021 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Sep 2021 07:24 PM IST
सार

विष्णु बाबू बड़ा ठग है। गोरखपुर की एक शिक्षिका ने जमीन दिलाने के नाम 60 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। कल्याणपुर निवासी कमला देवी को विधानसभा का टिकट दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये ठगे थे।  

विज्ञापन
BJP made the absconding thug an officer Removed after controversy
ठग विष्णू दिवाकर - फोटो : amar ujala

विस्तार

करोड़ों की ठगी को अंजाम देने के आरोपी ठग विष्णु बाबू दिवाकर को भाजपा ने उप्र अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया। फरार आरोपी को पद देने पर भाजपा में विरोध के साथ कलह शुरू हुई तो शुक्रवार को नई सूची जारी हुई। जिसमें विष्णु का नाम शामिल नहीं था। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की तरफ से छह सितंबर को उप्र अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की गई। जिसमें 27 लोगों के नाम हैं। सूची के आखिर में विष्णु दिवाकर का नाम भी शामिल था। जिसको कानपुर देहात से सदस्य बनाया गया था। 
विज्ञापन


 

BJP made the absconding thug an officer Removed after controversy
सबसे पहले पूजा बंसल ने की थी शिकायत - फोटो : amar ujala
विष्णु सचेंडी के सीढ़ी इटारा गांव का रहने वाला है। पिछले महीने मेरठ की भाजपा नेत्री पूजा बंसल ने विष्णु पर 50 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच शुरू होते ही आरोपी फरार हो गया था। पूजा बंसल समेत अन्य पार्टी के नेताओं ने आलाकमान से शिकायत की। मांग की गई कि विष्णु से तत्काल पद छीना जाए। शिकायत को संज्ञान में लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नई सूची जारी की। जिसमें से विष्णु का नाम काट दिया गया।

राम मंदिर के नाम पर भी ठग चुका है
विष्णु बाबू बड़ा ठग है। आरोपी राम मंदिर निर्माण के चंदे के नाम पर भी लोगों से लाखों रुपये वसूल चुका है। गोरखपुर की एक शिक्षिका ने जमीन दिलाने के नाम 60 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। कल्याणपुर निवासी कमला देवी को विधानसभा का टिकट दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये ठगे थे।  मेरठ समेत प्रदेश के तमाम शहरों में पार्टी में पद दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूले थे।

एडीजी जोन के पास ऐसी छह से अधिक शिकायतें आई हैं। सीओ सदर शिकायतों की जांच कर रहे हैं। आरोपी पर मेरठ में भी मुकदमा दर्ज है। विष्णु कई लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे भी ठगी कर चुका है। विष्णु खुद को संघ का राष्ट्रीय पदाधिकारी बताता था। नेताओं और अफसरों के संग रहता था इसलिए लोग उसके झांसे में आ जातेे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed