फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP leaders beat panchayat secretary, department employees boycott work

भाजपा नेताओं ने पंचायत सचिव को पीटा: विभाग के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, गिरफ्तारी के साथ न्याय की मांग

Fri, 13 May 2022 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 May 2022 01:49 PM IST
सार

प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन की बात कर रही है, लेकिन उसके नेताओं पर सत्ता का नशा चढ़ा हुआ है कि उन्हें किसी का भी खौफ नहीं है। ऐसा ही कुछ चित्रकूट में देखने को मिला है, जहां ग्राम पंचायत सचिव के साथ भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने मारपीट की है। 

विज्ञापन
BJP leaders beat panchayat secretary, department employees boycott work
धरने पर बैठे विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं के द्वारा ग्राम पंचायत सचिव की पिटाई का मामला गरमाता जा रहा है। दरअसल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंचायतीराज एवं ग्राम विकास विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों कार्य बहिष्कार कर दिया है। साथ ही पीड़ित सचिव घनश्याम दास शुक्ला को न्याय दिलाने के लिए विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। साथ ही, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विकास भवन में धरना भी चल रहा है। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को भाजयुमो के जिला अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में पहुंचकर सचिव की पिटाई की थी। सचिव ने बताया है कि भाजयुमो के नेता पंचायत भवन को बरात ठहराने के लिए भवन मांग रहे थे, तो उन्होंने अधिकारियों से अनुमति लेने के लिए कहा था। 
विज्ञापन

इसी बात से नाराज होकर उसकी पिटाई की गई है। इस मामले में चित्रकूट ग्राम विकास अधिकारी घनश्याम शुक्ला की तहरीर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास उर्फ हीरो मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के दर्ज होने के बाद भाजयुमो के नेताओं ने थाना परिसर में धरना देकर कहा है कि सचिव ने उनके पार्टी के शीर्ष नेताओं को अपशब्द कहे हैं। इसलिए वाद विवाद हुआ था,  सचिव के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed