फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader threatened Junior engineer

निरीक्षण पर गए जेई को भाजपा नेता ने दी धमकी, कहा- जूते से मारूंगा

Fri, 28 Sep 2018 10:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
BJP leader threatened Junior engineer
हमले की जानकारी देते जेई निर्दोष कुमार (कागज पकड़े हुए) - फोटो : अमर उजाला

यूपी के औरैया में अछल्दा ब्लॉक के ग्राम रजुआमऊ में इंटरलॉकिंग कार्य के निरीक्षण के लिए गए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई निर्दोष कुमार से भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान के पुत्र अवनीश ठाकुर ने पहले अभद्रता की, फायर झोंका और उसके बाद जबरन कार में ले जाकर घर में बंद करके जूतों से पीटने की बात कहते हुए धमकाया।

विज्ञापन


भयभीत जेई किसी तरह छूटकर आया लेकिन पूरे दिन पुलिस तक पहुंचने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाया। अगले दिन शुक्रवार को कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल डीएम और एसपी से मिला। देर रात भाजपा नेता अवनीश ठाकुर और नौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ गए जेई निर्दोष कुमार ने डीएम श्रीकांत मिश्रा और एसपी त्रिवेणी सिंह को बताया कि वह इस समय विकास खंड अछल्दा में तैनात हैं।  ग्राम रजुआमऊ में दिबियापुर के विधायक लाखन सिंह राजपूत के दो कार्य निर्माणाधीन हैं। रजुआमऊ में इंटरलॉकिंग निर्माण का काम झांसी की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 सितंबर बृहस्पतिवार को निरीक्षण में काम मानक के अनुसार न मिलने पर उन्होंने लेबर, ठेकेदार की ओर से काम करा रहे गांव प्रधान के पुत्र अवनीश ठाकुर को सही से काम कराने की हिदायत दी। अवनीश ठाकुर अछल्दा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष भी हैं। वह साइट से लौट रहे थे कि अवनीश ठाकुर ने उन्हें फोन पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसके बाद बंशी के गांव पुरवा में कार से आकर उनको रोका, रिवाल्वर से फायर करने के बाद उन्हें जबरन अपनी कार में बैठाकर गांव रजुआमऊ में अपने घर ले गया और कमरे में बंद करके जूतों से मारने की बात कही। किसी तरह से वह वहां से निकल सका। जेई निर्दोष कुमार ने बताया कि अवनीश दबंग किस्म का है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह जानकार वह भयभीत हो गया। शुक्रवार को उसने कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार पांडेय और मंत्री अमित शुक्ला को पूरी घटना बताई। कर्मचारियों ने डीएम और एसपी से प्रकरण की जांच कराकर आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की है। डीएम और एसपी ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

अछल्दा थाने के एसआई पप्पू सिंह ने बताया कि जेई निर्दोष कुमार की तहरीर पर देर रात अवनीश ठाकुर और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भाजपा अछल्दा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष अवनीश ठाकुर को कई बार फोन किया गया। उनका फोन किसी महिला ने उठाया। बताया कि अवनीश की मां रजुआमऊ की प्रधान हैं। 

इस समय कानपुर में जरूरी मीटिंग में हूं। अवनीश ठाकुर अछल्दा मंडल के अध्यक्ष हैं। उन्हें अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं हैं। जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।-गीता शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed