फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader said that the action of the police is limited to investigation only

संघ का पदाधिकारी बन करोड़ों ठगने वाला फरार: भाजपा नेता बोली पुलिस की कार्रवाई सिर्फ जांच तक सीमित

Sun, 25 Jul 2021 11:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 25 Jul 2021 11:14 AM IST
सार

पीड़िता पुलिस से शिकायत कर दस्तावेज दे चुकी हैं। मगर कानपुर आउटर पुलिस ने मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित का कहना है उन्होंने पुलिस को एक-एक साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।

विज्ञापन
BJP leader said that the action of the police is limited to investigation only
ठगी की शिकार पीड़िता पूजा बंसल - फोटो : amar ujala

विस्तार

संघ का पदाधिकारी बन भाजपा नेत्री समेत अन्य तमाम लोगों से ठगी करने वाले शातिर विष्णु बाबू दिवाकर (विष्णु दिवाकर) पर पुलिस की मेहरबानी बरकरार है। मामले में अबतक एफआईआर तक नहीं दर्ज की गई है। इसका फायदा उठाकर आरोपी शख्स घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ जांच तक सीमित है।
विज्ञापन


पुलिस की हीलाहवाली पर पीड़िता ने भाजपा के बड़े नेताओं व संघ के पदाधिकारियों से पुलिस की शिकायत की है। सचेंडी के इटावा गांव निवासी विष्णु दिवाकर पर मेरठ के शास्त्री नगर इलाका निवासी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल से 25 लाख रुपये ठगने का आरोप है। ठग ने दावा किया था कि वह किसी आयोग में उनको चेयरमैन बनवा देगा।
विज्ञापन


पूजा पुलिस से शिकायत कर दस्तावेज दे चुकी हैं। मगर कानपुर आउटर पुलिस ने मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित का कहना है उन्होंने पुलिस को एक-एक साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। पांच दिन से केवल जांच का हवाला पुलिस दे रही है। शनिवार को कई पीड़ित कानपुर से मेरठ लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


40 पीड़ितों ने किया संपर्क, सभी को ठगा 
पूजा बंसल के पति ने बताया कि आरोपी जिनसे जिनसे मिलता है वो अपना नाम हर एक से अलग-अलग बताता है। यही नहीं कभी वो खुद को आरएसएस का राष्ट्रीय सचिव तो कभी प्रवक्ता तो कभी कुछ और होने का दावा करता है। पहली शिकायत होने के बाद से पिछले तीन दिन में 40 पीड़ितों ने संपर्क किया है। जिनको आरोपी शिकार बना चुका है। किसी से दस तो किसी से बीस-तीस लाख रुपये तक ठगे हैं। पीड़ितों की संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है। 

कई पार्टियों के अलग-अलग पदाधिकारी के लेटर पैड मिले
पीड़िता ने बताया कि आरोपी विष्णु दिवाकर ने विश्वास में लेने के लिए सभी को चेक भी दिए। जो आज भी उनके पास मौजूद हैं। इन चेकों को पुलिस को भी दिया गया है। यही नहीं जैसी जिसकी सरकार रहती ये शख्स उसी पार्टी का पदाधिकारी बन जाता था। अपने नाम से पार्टी के बड़े पद का लेटर पैड भी तैयार करता था। तमाम लेटर पैड भी पीड़ित ने जुटाए हैं। शातिर एक राष्ट्रीय पार्टी में पदाधिकारी भी रहा है। 

नौकरी के नाम पर भी ठगता था 
जानकारी के मुताबिक नेताओं के अलावा ठग ने युवाओं को भी शिकार बनाया। उनको नौकरी लगवाने का झांसा देता था और रकम वसूलता था। पूजा ने अन्य कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। कुछ रजिस्ट्री की कांपियां भी मिली हैं। आशंका है कि ये उसमें भी कुछ खेल करता था। 

संघ के बड़े पदाधिकारी से एसपी आउटर की शिकायत 
पूजा के पति ने बताया कि सचेंडी पुलिस का रवैया बेहद खराब है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद सिंह से कहा कि ये पूरा मामला संघ के एक बड़े पदाधिकारी की जानकारी में है तो एसपी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं किसी की कृपा से इस कुर्सी पर नहीं बैठा हूं। बाकी जो मामला है उसकी जांच चल रही है। इस पूरे मामले की शिकायत संघ के उस बड़े पदाधिकारी से की गई है। 

मामले की जांच सीओ सदर कर रहे हैं। जांच जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
भानु भास्कर, एडीजी जोन कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed