फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader rape with 8th class student

एडमिशन कराने के नाम पर बीजेपी नेता ने 8वीं क्लास की छात्रा से किया बलात्कार

Fri, 15 Sep 2017 07:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 07:19 AM IST
विज्ञापन
BJP leader rape with 8th class student
डेमो
 महोबा जिले के चरखारी थाने क्षेत्र की निवासी राधा (बदला नाम) 8वीं कक्षा की छात्रा है। ‍वह परीक्षा में फेल हो गई थी। उसने बताया कि मेरी एक दोस्त ने कहा कि वह अपनी मम्मी से कहकर 9वीं कक्षा में एडमिशन करा देगी। इसके बाद...
विज्ञापन


उसकी दोस्त राधा को अपनी मां के पास ले गई। एक दिन सुबह उसकी(सहेली की) मां राधा को एडमिशन कराने का झांसा देकर होटल लेकर गई । उसने राधा को जबरन कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद कमरे में बीजेपी के नगर अध्यक्ष हेमराज बुंदेला वहां आया और उसने राधा के साथ बलात्कार किया। उसने शाम तक राधा के साथ कई बार बलात्कार किया। उसने राधा का वीडियो भी बनाया। उसने राधा को जाते समय धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी हत्या करा देगा। डर के मारे राधा ने किसी को कुछ भी न बताया। 
विज्ञापन

इस वजह से हुआ मामले का खुलासा

 

BJP leader rape with 8th class student
आरोपी बीजेपी नेता
9 सितंबर को राधा के पेट में अचानक दर्द हुआ। उसके माता-पिता उसे डाक्टर के पास ले गए । डाक्टर ने पेट का चेकअप कराने की सलाह दी।10 सितंबर को रिपोर्ट में राधा तीन महीने की प्रेगनेंट निकली। माता - पिता के तो होश उड़ गए । उन्होने राधा से पूरा मामला पूछा। इसके बाद पुलिस के पास गए लेकिन उस नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हमने एसपी अनीस अहमद अंसारी से मिलकर श‍िकायत की। राधा के पिता ने  बताया- एसपी के आदेश पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
 एसपी अनीस अहमद ने बताया कि आरोपी नेता के ख‍िलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही लड़की को होटल ले जाने वाली महिला को भी हिरासत में ले लिया गया ह। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेड‍िकल चेकअप करा लिया गया ह।
 पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी महिला सेक्स रैकेट चलाती है और आरोपी नेता इसमें उसकी मदद करता था.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed