{"_id":"5cf7cbf0bdec22071035949e","slug":"bjp-leader-fight-to-police-officer-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने दरोगा से की गाली-गलौज, इस बात से शुरु हुई नोकझोक मारपीट तक पहुंच गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने दरोगा से की गाली-गलौज, इस बात से शुरु हुई नोकझोक मारपीट तक पहुंच गई
Wed, 05 Jun 2019 07:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 05 Jun 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा से शहर के भाजपा नेता ने अभद्रता कर दी। मामले की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल ने भाजपा नेता को शांत कराया। घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं चौकी प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। मंगलवार रात करीब नौ बजे मकरंदनगर चौकी प्रभारी अवनेश कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक बगैर नंबर की बाइक पकड़ ली। बाइक चालक ने बताया कि वह विनोद दीक्षित अस्पताल के पास भाजपा नेता के साथ पैथोलॉजी में काम करता है।
बाइक पकड़ने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने चौकी प्रभारी से गाली-गलौज शुरू कर दिया। इससे मौके पर भीड़ जुट गई। हाथापाई की नौबत आने से पहले पुलिस बल के साथ कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने मामले को शांत कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि भाजपा नेता के पहुंचने से पूर्व ही उन्होंने बाइक छोड़ दी थी। इसके बाद भी भाजपा नेता ने गाली-गलौज कर अभद्रता की। चौकी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह को मामले की जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।