फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP leader fell in love with SP leaders daughter, Ashish left the family helpless

प्यार में लांघी सीमा: 45 साल के BJP नेता 25 साल की लड़की को लेकर फरार, सपा नेता की बेटी है युवती, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Jan 2023 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Jan 2023 12:08 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र में भाजपा और सपा के प्रेम का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, यहां भाजपा नेता को सपा पार्टी के नेता की बेटी से प्रेम हो गया। भाजपा ने फरार हुए अपने नेता को सभी दायित्वों से कार्यमुक्त किया है। वहीं, एएसपी ने कहा मुकदमा दर्ज कर बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
BJP leader fell in love with SP leaders daughter, Ashish left the family helpless
hardoi case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले के रहने वाले एक भाजपा नेता पर समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सपा नेता की बेटी की शादी तय हो चुकी है। इसी के चलते दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली शहर के मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता आशीष शुक्ला (45) हैं। उनके करीब 21 साल का बेटा है और सात साल की बेटी है।
विज्ञापन

वह अपने पड़ोस में ही रहने वाले सपा नेता की 25 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। भाजपा नेता के अन्य परिजन घर पर मौजूद हैं। भाजपा नेता के घर से जाने की घटना एक हफ्ते पूर्व की बताई जा रही है। हालांकि भाजपा ने 12 जनवरी को आशीष शुक्ला को पार्टी से हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार भाजपा नेता को पार्टी ने किया कार्यमुक्त
भाजपा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक का कहना है कि नगर महामंत्री आशीष शुक्ला को 12 जनवरी को पार्टी के कार्यों में निष्क्रियता और दल की रीति नीति से विपरीत आचरण के चलते पार्टी के दायित्व से मुक्त किया गया है। साथ ही, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई। अब उनका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।

बेटियां सुरक्षित नहीं के स्लोगन के साथ शुरू हुए सवाल
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है, के स्लोगन के साथ सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद करने और दी गई तहरीर के मुताबिक कार्रवाई करने की बात कह रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया इस पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भाजपा सरकार में बेटियों के सुरक्षित नहीं होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को इंसाफ दिलाने के लिए सपाई सड़कों पर उतरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed