फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP Leader dead of current in cooler

भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष की करंट लगने से मौत

Thu, 27 Jun 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader dead of current in cooler
हरदोई के शाहाबाद में भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष रजत पांडेय की करंट लगने से होने के बाद सीएचसी में र? - फोटो : HARDOI
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किलकिली में करंट लगने से भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों और परिचितों की भीड़ लग गई। किलकिली निवासी रजत पांडेय (24) पुत्र राजेश पांडेय भारतीय जनता युवा मोर्चा की शाहाबाद इकाई का उपाध्यक्ष था।

गुरुवार को दोपहर में लगभग 12 बजे अपने घर पर लगे कूलर को चलाने जा रहा था। कूलर पर हाथ रखते ही वह करंट की चपेट में आ गया।
परिजनों ने उसे तड़पता देखा तो आनन फानन ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए। यहां डॉ. सागर चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रजत पांडेय की शादी लगभग सवा साल पहले लखीमपुर खीरी के रनिया गांव निवासी सपना से हुई थी। बीते रविवार को ही सपना ने सीएचसी में पुत्री को जन्म दिया था।
पुत्री का जन्म होने से परिवार में खुशियां मनाई जा रही थी लेकिन अचानक गुरुवार को रजत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष की करंट से मौत
कूलर चलाने के दौरान लगा करंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed