फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP in Rajpur and dummy candidates return name in Akbarpur-Maitha

राजपुर में भाजपा तो अकबरपुर-मैथा में डमी प्रत्याशियों ने की नाम वापसी

Sat, 10 Jul 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP in Rajpur and dummy candidates return name in Akbarpur-Maitha
कानपुर देहात/राजपुर। राजपुर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी ने शुक्रवार को बीमारी का हवाला देकर अपना पर्चा वापस ले लिया। वहीं अकबरपुर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी की डमी आशा देवी और मैथा ब्लॉक में सपा प्रत्याशी के डमी ने नामांकन वापस ले लिया है। अन्य ब्लॉकों में किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाम वापसी की तिथि तय थी। सुबह से चली उधेड़बुन के बाद दोपहर में राजपुर ब्लॉक के भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र कटियार ने अपना पर्चा वापस ले लिया। उन्होंने मीडिया के सामने आकर कहा कि बीमारी की वजह से पर्चा वापस लिया है। हालांकि भाजपा के प्रत्याशी के नाम वापसी पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राकेश कटियार की स्थिति अधिक मजबूत होने की चर्चा रही।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी आशीष मिश्र की डमी आशा देवी ने दोपहर में पर्चा वापस ले लिया। इसी प्रकार मैथा ब्लॉक में सपा प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पति नीरज सिंह ने डमी के तौर पर गुरुवार को पर्चा भरा था। नीरज सिंह ने शुक्रवार को पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों पर जांची व्यवस्थाएं
झींझक/रसूलाबाद। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बनाए गए प्रेक्षक ने शुक्रवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ देखे और सुरक्षा व्यवस्था जांची। झींझक में पथराव की घटना पर नाराजगी जताई और आरओ व एसडीएम डेरापुर को शांति पूर्ण तरीके से चुनाव कराने के निर्देश दिए।
झींझक ब्लॉक पहुंचे चुनाव प्रेक्षक सचिव राज्य सूचना आयोग जगदीश प्रसाद ने मतदान स्थल पर पहुंचकर आरओ देवेंद्र वर्मन से जानकारी ली। उन्होंने मतदान कक्ष में दीवार घड़ी लगाने और आरओ का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने को कहा।
उन्होंने एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी व निरीक्षक मंगलपुर से कहा कि यदि किसी भी वोटर को बूथ पर आने में कोई समस्या है तो उसे लाने की व्यवस्था कर ली जाए। पथराव की घटना पर कहा कि तैयारी होती तो घटना नहीं होती। जब मौजूद अधिकारी ही असमंजस में होगा तो सिपाही क्या करेगा। ताकीद की कि अगर कुछ गड़बड़ हुआ तो रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।
इसके बाद रसूलाबाद पहुंचे प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन आयोग से उपलब्ध पेन से ही सदस्य वोट कर पाएंगे। कोई एजेंट नहीं बनेगा। उन्होंने बैरिकेडिंग देखी और प्रभारी बीडीओ डॉ. गीतम सिंह से मतदान पेटी खुलाई तो वह खोल नहीं सके। इस पर नाराजगी जताई।
सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
झींझक। ब्लॉक परिसर व मतदान कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे हर गतिविधि की निगरानी हो सकेगी। सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी सुरक्षित की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जा सके। एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी ने बताया कि निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। (संवाद)
बीडीसी सदस्य ऐसे करेंगे मतदान
कानपुर देहात। जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में बीडीसी सदस्य को मतपत्र पर उम्मीदवार के नाम के आगे संख्या 1 लिखकर अपना प्रथम अधिमान, संख्या 2 लिखकर अपना द्वितीय अधिमान एवं संख्या 3 लिखकर अपना तृतीय अधिमान दर्ज करना होगा। इसके अलावा और कुछ लिखा होने पर मत अवैध माना जाएगा।
बिना पहचान पत्र के वोट नहीं कर पाएंगे सदस्य
झींझक। मतदान के दौरान कोई एजेंट नहीं होगा। केवल प्रत्याशी ही मौके पर बैठ सकता है। यह बात प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने आरओ से कही। उन्होंने कहा कि यदि किसी का प्रमाण पत्र खो जाता है तो उसके अन्य पहचान संबंधी अभिलेख देख कर ही मतदान कराए। बिना पहचान पत्र के कोई सदस्य वोट नहीं कर पाएगा। (संवाद)

सौ मीटर इलाका होगा सील
झींझक। ब्लॉक के आसपास सौ मीटर का इलाका पूरी तरह से सील किया जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग कराई जा रही है। वहीं खाली पड़े प्लाटों से होकर आवाजाही को रोकने के लिए भी बैरीकेटिंग कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed