{"_id":"d4907641fa4108eeb8d2ff6111bfc417","slug":"bjp-false-the-public-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा झूठी, जनता को बताएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा झूठी, जनता को बताएंगे
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 01 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की वादा खिलाफी को जनता तक पहुंचाने के लिए सपा छात्र सभा की नगर ग्रामीण इकाई ने रविवार को गुरुदेव चौराहे से पद यात्रा निकाली।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक सतीश निगम और जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा जनता से झूठ पर झूठ बोलती जा रही है। सपा केंद्र सरकार की पोल खोलने का अभियान जनपद भर में चलाया जाएगी।
विज्ञापन
यात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्रसभा जिलाध्यक्ष विक्रम परिहार ने कहा कि छात्रसभा ने पिछले डेढ़ वर्षों में केंद्र सरकार के झूठे वादों के प्रचार - प्रसार का संकल्प लिया है। साथ ही प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के बीच रखने की रणनीति भी बनाई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों से भी पद यात्रा निकाली जाएगी। पैदल यात्रा केसा कालोनी, खेवड़ा, चिड़ियाघर, कं पनी बाग और नवाबगंज होते हुए रावतपुर पर समाप्त हुई। इसमें विशाल सत्या, मो. इमरान अंसारी, पुष्कर चंदेल, अमित यादव पन्ना सिंह, पवन मंडल, चांद खान, अभिषेक मौर्य, शैलेंद्र मिश्र, अमरजीत गौड़, पंकज सिंह, सोनू चंदेल भाग लिया।