फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP did this trick to win UP by-election 2019

यूपी के उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने चली ये चाल, क्या फिर से चारो खाने चित होंगे विरोधी दल

Fri, 06 Sep 2019 09:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Sep 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
BJP did this trick to win UP by-election 2019
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी में उपचुनाव की तारीख तय कर दी गई है। प्रत्याशियों ने नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। ऐसे में भाजपा ने एक बार फिर से अपने विरोधियों को मात देने के लिए नई रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

चित्रकूट मानिकपुर विधान सभा के उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में हुई।

महिला, युवा व अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन कराने को लेकर चर्चा की गई। वहीं टिकट के दावेदारों ने विधान सभा प्रभारी के सामने अपनी दावेदारी का अहसास भी कराया। बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री/ विधानसभा प्रभारी मानिकपुर प्रकाश पाल ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव को भाजपा गंभीरता से लडे़गी।
विज्ञापन


 

प्रत्येक सेक्टर से हर गांव में एक कमेटी बनाई गई है। जिसमें 10 सदस्य हैं 13 सितंबर को आईटी सम्मेलन, 15 को युवा सम्मेलन,16 को अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन, 17 को पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन, 18 को किसान मोर्चा का सम्मेलन होगा। बताया कि 10 सितंबर को तिरंगा यात्रा प्रत्येक सेेक्टर में निकाली जाएगी।

जिसकाे प्रदेश अध्यक्ष हरी झंडी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दिखाएंगे। कार्यक्रम में उ प्र गो सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ भोले सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, महामंत्री तीरथ तिवारी, राजीव त्रिपाठी, मुन्ना करवरिया, पंकज अग्रवाल, भागवत त्रिपाठी, युधिष्ठिर सिंह, मुन्नालाल प्रजापति सुरेश अनुरागी, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।  

 

दावेदारों ने बताई अपनी पकड़ मजबूत
मानिकपुर सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा के टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन है। शुक्रवार को प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल के सामने कुछ दावेदारों ने यह साबित करने का प्रयास किया कि उनकी जनता के बीच अच्छी पकड़ है। इसके अलावा कई ने अपनी दावेदारी  पेश की।

अभी तक भाजपा के टिकट के लिए जगदीश गौतम, बद्री विशाल त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, आनंद सिंह पटेल, नवल किशोर मिश्रा, रमेश चंद्र द्विवेदी, दिनेश मिश्रा, कृष्णकुमार उर्फ भोले सिंह, मुन्नालाल प्रजापति, अभिषेक निषाद, राघवेंद्र सिंह आदि ने अपनी दावेदारी सामने रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed