फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp did not give ticket to muslim candidates

...तो भाजपा ने इसलिए नहीं दिया किसी मुस्लिम को टिकट

Sat, 11 Feb 2017 06:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 06:04 PM IST
सार

-चुनाव आयोग से करेंगे यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी को हटाने की मांग

विज्ञापन
bjp did not give ticket to muslim candidates
केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट न मिल पाने की स्थिति अब तक साफ नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले पर पड़ा पर्दा भी उठा दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि पार्टी में मुस्लिम प्रत्याशी जिताऊ नहीं थे इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिए गए। विधानसभा चुनावों में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट न देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती है। 
विज्ञापन


उन्होंने सपा, बसपा को गुंडागर्दी और अराजकता वाली सरकार बताया। जाटों की भाजपा से नाराजगी के सवाल पर कहा कि जाट, अति पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग सभी भाजपा के साथ हैं। भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर भी बोला हमला

bjp did not give ticket to muslim candidates
डेमो
होटल विजय विला में शुक्रवार को पत्रकारों से उन्होंने कहा कि  भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। साथ ही कहा कि वह चुनाव आयोग से यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी को हटाने की मांग करेंगे। पुलिस और प्रशासन में जो अधिकारी सपा के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं उन्हें चुनाव आयोग को हटाना पड़ेगा। दूसरी ओर किदवई नगर प्रत्याशी के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन को प्रदेश की जनता ने नकार दिया है।

यह लुटेरों, भ्रष्टाचारियों और कानून का मजाक बनाने वालों का गठबंधन है। यहां भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, नीरज चतुर्वेदी, मनोज पांडे, अचल गुप्ता, प्रकाश वीर आर्य, अशोक मिश्रा, गिरीश बाजपेयी, वैभव शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed