फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp defeats bsp by upper class voter

सवर्ण वोटरों की एकजुटता से ढहा ‘बसपा का किला’

Sat, 18 Mar 2017 10:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
bjp defeats bsp by upper class voter
बसपा सुप्रीमो मायावती
भाजपा ने इस बार कई मिथक तोड़े हैं। राम लहर के बाद मोदी नाम की हवा से भारतीय जनता पार्टी ठाकुर और ब्राम्हण वोटरों को एक साथ रिझाने में कामयाब रही। इसका बड़ा फायदा बीजेपी के प्रत्याशियों को मिला। इस तरह सवर्णों ने एकजुट होकर बीएसपी की वोटबैंक वाली विधानसभा सीटों का किला ढहा दिया।  
विज्ञापन


कानपुर देहात की सिकंदरा विधान सभा सीट पर बसपा को भाजपा ने करारा दर्द दिया है। नये परिसीमन के पहले इस क्षेत्र से बसपा की मिथिलेश कटियार को मतदाताओं ने विधायक बनाया था। परिसीमन के बाद वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में भाजपा के देवेंद्र सिंह उर्फ भोले, सपा से कमलेश पाठक व बसपा के इंद्रपाल पाल ने चुनाव लड़ा था । हाल के चुनाव में ब्राम्हणों व ठाकुरों नेे भाजपा के देवेंद्र सिंह उर्फ भोले व सपा के डा. कमलेश पाठक को वोट दिया था।
विज्ञापन


इन दोनों जातियों के वोटरों के बिखरने के चलते इसका लाभ बसपा के इंद्रपाल को मिला और वह भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले से दो हजार तथा डा. कमलेश पाठक से करीब 6 हजार के अंतर से चुनाव जीत गए थे। इस बार भाजपा ने पूर्व मंत्री मथुराप्रसाद पाल को तथा सपा ने पूर्व सांसद राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान एव बसपा ने महेंद्र कटियार को प्रत्याशी बनाया था। पिछले चुनाव में ठाकुरों और ब्राम्हणों के बटवारे का लाभ पाने वाली बसपा को सबक सिखाने के लिए ठाकुरों एवं ब्राहम्णों ने भाजपा पर विश्वास जताकर भाजपा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद पाल के पक्ष में मतदान कर बसपा के किले को ढहा दिया। इस बार बसपा का जनाधार 54 हजार से घटकर 49 हजार रह गया। जब कि सपा का 48 हजार से घटकर 42 हजार रह गया।  भाजपा  52 हजार से बढ़ कर 87 हजार पहुंच गई। भाजपा के करिश्मे की आज भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed