फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP created ruckus to defame us: SP

बदनाम करने के लिए भाजपा ने कराया बवाल : सपा

Fri, 27 Jun 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP created ruckus to defame us: SP
इटावा। बवाल के बाद समाजवादी पार्टी बैकफुट पर आती हुई नजर आई। गुरुवार देर शाम सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव ने प्रेसवार्ता की। इसमें सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने बताया कि उपद्रव में सपा का कोई हाथ नहीं है। पार्टी का इन लोगाें के साथ कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आरोप लगाया कि यह भाजपा की साजिश थी,। उनका मकसद सपा को बदनाम करने का है। भाजपा के लोगों ने ही उपद्रवियों को बुलाया। भाजपा के लोगों ने गुमराह करके ये उपद्रव कराया है। उन्होंने पुलिस से निर्दोष लोगों को परेशान न करने की अपील की। सपा प्रदेश सचिव गोपाल यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन




बकेवर। गांव दांदरपुर की घटना को लेकर गुरुवार को हुए बवाल के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई। गांव के आसपास जाने वाले मार्गों पर कई जगह पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है। दूसरे जिलों से भी पुलिस बल यहां पहुंच गया है। कानपुर देहात से एक सीओ व औरैया की पुलिस भी यहां तैनात की गई है। तनाव देख प्रशासन ने गांव के आसपास पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा बना दिया है। गांव में एक एक डिप्टी एसपी को तैनात किया है। इसके अलावा पांच प्वाइंट निवाड़ीकलां चौराहा, दांदरपुर गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग, अहेरीपुर की तरफ से आने वाले मार्ग पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed