फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP councilor's nephew molested a girl student in Kanpur

Kanpur: भाजपा पार्षद के भतीजे ने सरेराह की छेड़खानी, छात्रा को बाइक में किया खींचने का प्रयास

Sat, 10 Sep 2022 09:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Sep 2022 09:36 PM IST
सार

चकेरी थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद के भतीजे ने छात्रा से छेड़खानी कर उसे बाइक में खींचने का प्रयास किया है। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों का आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
BJP councilor's nephew molested a girl student in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी में भाजपा पार्षद के भतीजे ने कोचिंग से वापस घर लौट रही नाबालिग छात्रा से सरेराह छेड़खानी की। साथ ही उसका हाथ पकड़कर बाइक में खींचने का प्रयास भी किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

चकेरी के पीएसी मोड़ निवासी 16 वर्षीय छात्रा के पिता के अनुसार उनकी बेटी गुरुवार की शाम को लाल बंगला से कोचिंग पढ़कर ई-रिक्शा से वापस घर लौट रही थी। तभी शिव कटरा मोड़ के पास जाम लगा होने के कारण ई-रिक्शा रुक गया।

विज्ञापन

तभी पीछे से कृष्णा नगर वार्ड के भाजपा पार्षद गोपाल गुप्ता का भतीजा तिलक गुप्ता बाइक से आया और बेटी से छेड़खानी करने लगा। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे रिक्शे से खींचकर बाइक में बैठाने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने विरोध भी किया, तो वह धमकाने हुए भाग निकला।

विज्ञापन

पीड़िता ने घर पहुंचकर पिता को आपबीती सुनाई। छात्रा के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़ित पिता ने बताया कि वह 6 -7 माह से बेटी को परेशान कर रहा है। इसकी शिकायत उसके पिता से की थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। घटना से दहशत में छात्रा पढ़ाई छोड़ने की बात कह रही है।

विज्ञापन

वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोपी के रसूखदार और दबंग और राजनीतिक पकड़ के कारण भय में है। पिता ने न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री के शिकायत और आत्मदाह की बात कह रहे हैं। चकेरी  थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed