फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP appoints coordinators for voter revision campaign

Kanpur News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए भाजपा ने बनाए संयोजक

Sun, 02 Nov 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP appoints coordinators for voter revision campaign
कानपुर। चार नवंबर से शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयारी कर रही है। इस संबंध में शनिवार को उत्तर जिला इकाई कार्यालय में बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान के तहत भाजपा भी प्रत्येक बूथ स्तर पर एक कार्यकर्ता को बीएलए के रूप में नियुक्त करेगी। बीएलए अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के साथ घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेगा। महामंत्री अवधेश सोनकर को अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आर्यनगर विधानसभा का रोहित साहू, सीसामऊ का धीरज वाल्मीकि, गोविंदनगर का सतेंद्र नाथ पांडेय और कल्याणपुर का संयोजक संजय अग्निहोत्री को बनाया गया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed