{"_id":"60905ef58ebc3e246745ee60","slug":"bjp-akbarpur-news-knp6266175147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष की मां और चाचा हार गए चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष की मां और चाचा हार गए चुनाव
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। ब्लाक के सेरुवा गांव के रहने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश की चौहान की मां प्रेम कुमारी ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ीं। वहीं उनके चाचा पड़ोस गांव मुक्तापुर में रहते हैं। वहां के ही निवासी हैं। वह मुक्तापुर गांव से प्रधान पद के प्रत्याशी रहे। दोनों को जनता ने नकार दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष की मां और चाचा के हारने पर इसकी चर्चा जिले में होने लगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान की माताजी प्रेम कुमारी सेरूवा गांव से प्रधान पद की प्रत्याशी रहीं। रविवार रात मतगणना में मंगल सिंह परिहार ने उन्हें 152 मतों से पराजित कर अपनी जीत दर्ज की।
वहीं, मुक्तापुर गांव से जिलाध्यक्ष के चाचा रिपुदमन सिंह को उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शैलेंद्र सिंह ने सौ वोटों से हरा दिया। जिलाध्यक्ष के सगे संबंधियों के चुनाव मैदान में होने से क्षेत्र के हर व्यक्ति की नजर इनके परिणाम पर रही। इनके हारने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं होने लगीं। (संवाद)