फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp

भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य की सभी 32 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Thu, 08 Apr 2021 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
bjp
कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की बहुप्रतीक्षित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची बुधवार देर शाम प्रदेश स्तर से जारी कर दी गई। भाजपा ने सभी 32 सीटों पर जिला पंचायत प्रत्याशी घोषित किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की देरशाम प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की ओर से जारी सूची में कटेठी जिला पंचायत सीट से विशंभर सोनकर, तिलौंची से मलखान सिंह चौहान, उमरन से अनिल सिंह भदौरिया, भुजपुरा से साक्षी तिवारी, रंजीतपुर से मदन पांडेय, मवैया से रेशम सिंह राजपूत, औंगी से योगराज राजपूत, असालतगंज से संत वैदेही शरण, रसूलाबाद प्रथम से अनुरोध द्विवेदी, रसूलाबाद द्वितीय से विपिन शर्मा बब्बन, बिरहुन से राम सिंह वर्मा, सुनासी से सरिता अवस्थी, जजमुइया से रागिनी भदौरिया, लक्ष्मणपुर पिलख से ऊषा देवी, परजनी से कुसमा देवी, संदलपुर प्रथम से विनोद कुमार सिंह, संदलपुर द्वितीय से अरविंद कठेरिया, राजपुर प्रथम से रानू कटियार, राजपुर द्वितीय से संध्या राजपूत, राजपुर तृतीय से आनंद बाबू गौतम, देवराहट से ऊषा देवी कमल, भोगनीपुर से मंजूलता दोहरे, शाहजहांपुर से रजनी संखवार, कुढ़वा से अखिलेश सेनकर, मुरलीपुर से रेणुका सचान, बरौर से रमेश नायक, नोनारी बुजुर्ग सत्यम कटियार, सिठमरा से विवेक द्विवेदी, मुंगीसापुर से कल्पना पाल, जगनपुर से ज्ञानप्रकाश पाल, बारा से कृष्णा कुमारी गौतम, तिगांई से रीता कठेरिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि भाजपा ने जिले की सभी 32 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन

बसपा छोड़ भाजपा में शामिल रजनी संखवार को मिली तवज्जो
कानपुर देहात। बसपा से इस्तीफा देकर बुधवार को भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिलाध्यक्ष महेश संखवार की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बरौर रजनी संखवार को तवज्जो दी गई है। भाजपा ने रजनी संखवार को शाहजहांपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed