{"_id":"5f4963078ebc3e175f7bb0fc","slug":"bjp-akbarpur-news-knp579426511","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक अध्यक्ष में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक अध्यक्ष में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा
विज्ञापन
झींझक में अनिल सिंह को जीत का प्रमाण पत्र देते शाखा प्रबंधक।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक झींझक, अकबरपुर व डेरापुर में के शाखा प्रतिनिधि पद पर भाजपा समर्थित दावेदार निर्विरोध निर्वाचित हुए। शुक्रवार को उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास झींझक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल सिंह का एकल नामांकन पत्र जमा हुआ था। शुक्रवार को एक बजे तक नामांकन पत्र के वापसी का समय था। इसके बाद बैंक पहुंचे अनिल सिंह को शाखा प्रबंधक ने जीत होने का प्रमाण पत्र सौंप दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि झींझक व रसूलाबाद क्षेत्र के किसानों की जीत है। उपचुनाव संयोजक वरुण चौबे, अभिषेक भदौरिया आदि मौजूद रहे।
शाखा प्रबंधक संजय तिवारी ने बताया कि एकल पर्चा दाखिल होने से अनिल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
अकबरपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामराज का एकल पर्चा होने से निर्विरोध के शाखा प्रतिनिधि चुने गए। डेरापुर में भाजपा के परौंख गांव निवासी महेश सिंह भदौरिया उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा डेरापुर के निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए।
विज्ञापन
अन्य किसी ने आवेदन नहीं किया। निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। शाखा प्रतिनिधि चुने जाने पर महेश ने कहा कि किसानों को लाभांवित कराया जाएगा। यहां रामकिशोर पांडेय, संतोष शुक्ला, लल्ला भदौरिया, पिंकू सिंह, जयकरन सिंह, कीरत कुमार गुप्ता, मुनेश शुक्ला आदि रहे।