फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP action plan for sc-st candidates in vidhansabha election

दलिताें के लिए भाजपा का ये है एक्शन प्लान

Wed, 12 Oct 2016 11:20 PM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला/कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला/कानपुर Updated Wed, 12 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP action plan for sc-st candidates in vidhansabha election
अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

विज्ञापन
यूपी में सरकार बनाने की कोशिश में लगी भाजपा धम्म यात्रा के बहाने दलित मतदाताओं पर निगाह जमाए है। धम्म यात्रा का समापन 14 अक्तूबर को कानपुर में होगा। इस दौरान अमित शाह की बड़ी सभा होगी। इसमें जुटाई जाने वाली भीड़ दलितों की होगी। दलित मतदाताओं को जनसभा स्थल तक लाने के लिए भाजपाइयों की कई टीमें भी बनाई गई हैं। इतना ही नहीं धम्म यात्रा में चल रहे बौद्घ गुरु और पूर्व सांसद डॉ. धम्म वीरियो दलित मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील भी कर सकते हैं।
लखनऊ, कानपुर और बुंदेलखंड के क्षेत्रों में दलित मतदाताओं की संख्या देखी जाए तो करीब 30 लाख के आसपास है। इसमें कानपुर में ही अकेले 10 लाख हैं। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में दलितों का वोट पाने के लिए भाजपा अभी कई और चाल चलने वाली है। विशेषकर केंद्र सरकार के जरिये दलितों को मिलने वाले लाभ का जिक्र भी सभा में किया जाएगा। कानपुर मंडल में सिर्फ फतेहपुर जनपद की खागा विधानसभा सीट पर भाजपा का दलित विधायक है। 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सिर्फ सुरक्षित सीटों पर ही दलितों को टिकट दिया था। इस बार तय किया गया है कि सुरक्षित सीटों से अलग भी दलितों को टिकट दिया सकता है। यह उस स्थिति में ही संभव होगा, जब पार्टी को लगेगा कि प्रत्याशी चुनाव निकाल सकता है।  
विज्ञापन


पदाधिकारी तीन दिन से कार्यकर्ताओं को कर रहे तैयार
शाह की जनसभा में लखनऊ, कानपुर मंडल के साथ बुंदेलखंड के दलित मतदाताओं को लाने के लिए भाजपाइयों ने पूरा जोर लगा दिया है। पिछले तीन दिन से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी यहां आकर कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। बृजेंद्र स्वरूप पार्क में तैयार किए जा रहे मंच को इस तरह से बनाया जा रहा है, जिसमें एक तरफ भाजपा का झंडा लगेगा तो दूसरी तरफ बौद्ध गुरुओं का। पार्टी, मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। जनसभा तक लाने के लिए सभी दलित बस्तियों और इनकी संख्या वाले स्थानों से बस और दूसरे वाहनों का इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed