{"_id":"69dab023af9d74c93c0d8120","slug":"bjc-power-legends-defeat-super-kings-by-45-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11003-145308-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीजेसी पावर लीजेंड्स ने सुपर किंग्स को 45 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीजेसी पावर लीजेंड्स ने सुपर किंग्स को 45 रन से हराया
विज्ञापन
कानपुर। जेसीआई ब्रह्मावर्त प्रीमियर लीग में शनिवार को हुए मैच में बीजेसी पावर लीजेंड्स ने बीजेसी सुपर किंग्स को 45 रन से हराया। कैंट स्थित कानपुर क्लब मैदान पर हुए मैच में पावर लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाए। टीम से आर्यमान भरतिया ने 30, शिवानी बंसल ने 23 और अनिता जैन ने 18 रन बनाए।
वहीं सुपर किंग्स की टीम 11.5 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। टीम से आरती मोहन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। पावर लीजेंड्स की ओर से गेंदबाजी में आर्यमान भरतिया ने तीन, अनंत जिंदल ने दो, कुसुम जैन और रुचि जैन ने एक-एक विकेट लिया।
शानदार प्रदर्शन के लिए आर्यमान भरतिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान केतन ठक्कर, अंकित मित्तल, अमित जैन, ब्रिंदा ठक्कर, गौतम गुप्ता, मनीष राठी, तिलक जैन, अतिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, निखिल महेश्वरी, रोहित कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।