फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bithoor cow slaughter case, encounter between police and cows, two shot and two absconded

बिठूर गोकशी का मामला: पुलिस और गोकशों में मुठभेड़, दो को लगी गोली, दो फरार

Fri, 20 May 2022 08:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 May 2022 08:38 AM IST
सार

बिठूर में गांव की गोशाला में गोकशी के मामले में डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति  और टीम को बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान गोकशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो गोकश घायल हो गए, जबकि दो फरार हो गए। 
 

विज्ञापन
Bithoor cow slaughter case, encounter between police and cows, two shot and two absconded
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पुलिस आयुक्त विजय मीणा के द्वारा अपराधियों के विरूद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति और टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल, गुरूवार को बिठूर की टिकरा पुलिस चौकी क्षेत्र में गोकशी का मामला सामने आया था। इसमें फरार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, टिकरा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के दो लोग एक गोशाला के पास से गाय ले जाते हुए दिखे। पुलिस ने रोका, तो दोनों गो तस्करो ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए। बचाव में पुलिस जवानों ने भी फायरिंग की। इस जवाबी कार्रवाई में दोनों गो तस्करों के पैर में गोली लगी। हिरासत में लेकर पुलिस दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गई है।
विज्ञापन

इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया दोनों गो तस्करों के नाम फरीद उर्फ़ मुन्ना निवासी बरगद वाली गली बाबूपुरवा और सलीम निवासी गबड़हा चौबेपुर है। दोनों ने पूछताक्ष में स्वीकार किया है कि उन्होंने ही बिठूर के बनी में गुरूवार तड़के गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों के पास से दो तमंचे, एक मोटरसाइकिल और बोरे में चाक़ू मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गुरूवार सुबह बिठूर थाना क्षेत्र के बनी गांव में गोशाला के भीतर बने एक कमरे में बोरे में गोवंश के अवशेष मिले थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद मंडलायुक्त, सीपी, जॉइंट सीपी, सीडीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मामले में कार्रवाई करते हुए गोशाला के गो पालक को हटा दिया गया था, जबकि ग्राम प्रधान और सचिव की भूमिका की जांच को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed