{"_id":"5ffb2e1626dd2728101d34a3","slug":"bird-flu-news-alert-announced-at-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, एयरपोर्ट पर भी अलर्ट घोषित, प्रबंधन ने झाड़ियों और आउट साइड रनवे की चेकिंग कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, एयरपोर्ट पर भी अलर्ट घोषित, प्रबंधन ने झाड़ियों और आउट साइड रनवे की चेकिंग कराई
Sun, 10 Jan 2021 10:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर चौकसी बढ़ा दी गई है। चकेरी एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित किया गया है। रविवार को झाड़ियों और आउट साइड रनवे की चेकिंग कराई गई। स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि एयरपोर्ट कैंपस या आसपास कहीं मरा पक्षी दिखे तो फौरन सूचना दें।
एयरपोर्ट पर लगेज की लोडिंग-अनलोडिंग में लगे हेल्परों को निर्देशित किया गया है कि वे लगातार निगरानी रखें। एयरपोर्ट प्रबंधन इसलिए भी अधिक सतर्कता बरत रहा है क्योंकि यहां से यात्री कुछ ही समय में एक शहर से दूसरे शहर पहुंच जाते हैं, ऐसे में कोई भी यात्री अगर वायरस की चपेट में आया तो कानपुर से यह वायरस दूसरे शहरों में खासकर दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई जैसे महानगरों में भी फैल सकता है। कानपुर से इन तीनों शहरों की सीधी फ्लाइट है, जबकि देश के हर बड़े शहर के एयरपोर्ट के लिए यहां से कनेक्टिंग फ्लाइट ली जा सकती है।