फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bird flu: Immunity booster given to wild animals and birds, sanitization done in enclosures

Fear of Bird flu: वन्य जीवों व पक्षियों को दिया इम्युनिटी बूस्टर, बाड़ों में किया गया सैनिटाइजेशन

Fri, 16 May 2025 09:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 16 May 2025 09:26 PM IST
सार

Kanpur News: बब्बर शेर की मौत के बाद इलाज करने वाले चिकित्सक क्वारंटीन हुए। निगरानी के लिए दूसरी टीम लगाई गई। चिड़ियाघर में सतर्कता बढ़ाई गई।
 

विज्ञापन
Bird flu: Immunity booster given to wild animals and birds, sanitization done in enclosures
बाड़ों में किया गया सैनिटाइजेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर से कानपुर चिड़ियाघर लाए गए बब्बर शेर (पटौदी) की बुधवार रात मौत होने के बाद प्राणी उद्यान में सतर्कता बढ़ा दी गई है। परिसर व बाड़ों में शुक्रवार दिनभर सैनिटाइजेशन कराया गया। वहीं, कर्मचारी के अलावा अन्य किसी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है। जानवरों और पक्षियों को इम्युनिटी बूस्टर पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली से आई बब्बर शेर पटौदी की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, जिला और चिड़ियाघर प्रशासन को अभी भी भोपाल लैब की रिपोर्ट आने का इंतजार है। हालांकि जीवों की सुरक्षा के लिए लिए लगातार एहतियात बरती जा रही है। शुक्रवार को पटौदी के बाड़े में तीन बार, आसपास के बाड़ों में दो और दूर के बाड़ों में एक-एक बार सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेर का इलाज करने वाली चिकित्सकों की टीम को क्वारंटीन करने के साथ वन्य जीवों की निगरानी के लिए दूसरी टीम लगाई गई है। इसमें उन जीवों व पक्षियों पर खास नजर रखी जा रही है जो खाना कम खा रहे हैं। मंगलवार को पटौदी का सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया था, लेकिन शुक्रवार को भी रिपोर्ट नहीं आयी। अब इसके शनिवार को आने की संभावना है। चिड़ियाघर में 19 मई तक इसी तरह एहतियात बरती जाएगी।

Bird flu: Immunity booster given to wild animals and birds, sanitization done in enclosures
बाड़ों में किया गया सैनिटाइजेशन - फोटो : अमर उजाला
मांसाहारी जानवरों को नहीं दिया जा रहा चिकन
चिड़ियाघर में मौजूद मांसाहारी जानवरों को चिकन देना बंद कर दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरा मीट दिया जा रहा है। संक्रमण का खतरा देखते हुए 10 शेरों को 30-30 एमएल, तेंदुओं को 10-10 एमएल एमिरान सिरप पानी में घोलकर दिया जा रहा है। वहीं, पक्षियों को शीतल पाउडर, एंटी बूस्टर पाउडर 20-20 ग्राम दो लीटर में घोलकर दिया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह से जानवरों को सुरक्षित रखने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed