फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bird flu confirmed in Kanpur zoo, Kill and burn 49 birds

बर्ड फ्लू: चिड़ियाघर से 10 किमी के दायरे में बंद रहेंगी अंडा-चिकन की दुकानें, 49 पक्षियों को मारकर जलाया

Mon, 11 Jan 2021 12:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bird flu confirmed in Kanpur zoo, Kill and burn 49 birds
कानपुर में बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला
कानपुर चिड़ियाघर के दो जंगली मुर्गों की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि के बाद टीमों ने रविवार को चिड़ियाघर से 10 किलोमीटर की परिधि में चिकन और अंडों की दुकानें बंद कराईं। दवाओं का छिड़काव कराया। साथ ही हालात सामान्य होने तक दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं चिड़ियाघर और इसके एक किमी के दायरे में संदिग्ध मिले 49 पक्षियों को मारकर वैज्ञानिक विधि से जला दिया गया। इनमें संक्रमित मुर्गों के संपर्क में आए सात जंगली मुर्गे और एक कड़कनाथ को चिड़ियाघर में मारा गया। इस बीच, मोतीझील में दो कौवों की मौत से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


नगर निगम ने मोतीझील, नानाराव पार्क सहित शहर के सभी प्रमुख पार्कों में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। पार्कों के गेटों में सूचना भी चस्पा कर दी गई है। जिला प्रशासन ने पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पुलिस की टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी एसीएम और एसडीएम के नेतृत्व मेें निकली टीमों ने सुबह से शाम तक चिड़ियाघर के इर्दगिर्द अभियान चलाया। चिड़ियाघर से नवाबगंज सब्जी मंडी, मैनावती मार्ग अमरूद मंडी से गुरुदेव चौराहा, कल्याणपुर होते हुए आईआईटी तक की चिकन और अंडों की दुकानें बंद कराईं। मोतीझील में शनिवार को बतख के चूजे की मौत के बाद रविवार को दो कौवों की मौत की सूचना पर मालियों को भेजा गया। हालांकि नगर निगम अफसरों ने कौवों की मौत की सूचना से इनकार किया है।

एहतियातन 10 किमी के दायरे से बाहर निकली टीम
यूं तो आदेश चिड़ियाघर से 10 किलोमीटर के इर्दगिर्द अभियान चलाने का था, लेकिन टीमों ने एहतियातन इस दायरे से बाहर निकलकर भी दुकानें बंद कराईं। परेड, बाकरगंज, मछरिया, जाजमऊ, बर्रा, पनकी सहित अन्य मोहल्लों में अभियान चलाया गया।

बर्ड फ्लू के मद्देनजर मोतीझील, राजीव वाटिका, तुलसी उपवन, नानाराव पार्क, परशुराम वाटिका आदि पार्कों में जनसामान्य के प्रवेश पर रोक लगा दी है। गेटों पर ताले लगाने के साथ ही सूचना भी चस्पा कर दी है। इसमें उल्लेख है कि अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंध लागू रहेगा।- वीके सिंह, उद्यान अधिकारी, नगर निगम

बर्ड फ्लू के मद्देनजर नगर निगम की टीमों ने स्वास्थ्य विभाग, पुलिस आदि के साथ मिलकर चिड़ियाघर के आसपास से लेकर आईआईटी गेट तक सैनिटाइजेशन कराया। जगह-जगह ब्लीचिंग पाउडर भी छिड़कवाया गया है। अभियान जारी रहेगा। - डॉ.अजय संखवार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए रविवार को चिड़ियाघर और इसके एक किलोमीटर के दायरे में संदिग्ध मिले 49 पक्षियों को मारकर जलाया गया। साथ ही अभियान चलाकर चिड़ियाघर के 10 किमी के दायरे में आने वाली सभी चिकन और अंडे की दुकानों को बंद कराया गया। कई दुकानों से सैंपल भी लिए गए हैं। प्रशासन की तरफ से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार निगरानी कर रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अंडा और चिकन खाने से बचें। - डॉ. राजशेखर, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed