{"_id":"5ffa0c8d8ebc3e2f76722b63","slug":"bird-akbarpur-news-knp6049992106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण कर संचालकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण कर संचालकों को किया जागरूक
विज्ञापन
रसूलाबाद के थानापुरवा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करते पशु चिकित्सक।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। तहसील क्षेत्र के छह पोल्ट्री फार्म में पिछले एक हफ्ते से एक भी पक्षी नहीं मरा है। शनिवार को निरीक्षण के दौरान बीमार मिली मुर्गियों को सामान्य से अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। पशु चिकित्सकों ने पोल्ट्री फार्मों के संचालकों को जागरूक किया, साथ ही साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।
बर्ड फ्लू अलर्ट के बाद पशु पालन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग के चिकित्सक क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म का लगातार निरीक्षण कर संचालकों को जागरूक कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान यह पता चला कि पोल्ट्री फार्म में एक भी पक्षी नहीं मरा है। शनिवार को निरीक्षण में पशु चिकित्सक डॉ. रुचि सिंह गौर डॉ. अक्षय कुमार ने टीम के साथ क्षेत्र के छह पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान थानापुरवा गांव के संतोष के पोल्ट्री फार्म में करीब पांच सौ मुर्गा व मुर्गी मिले। इसमें एक भी बीमार नहीं मिला। इसी गांव के एक पोल्ट्री में बीमार मिली मुर्गी से सामान्य अलग किया। वहीं, गांव के ही अन्य पोल्ट्री फार्म में भी यही स्थिति रही। पालनगर गांव स्थित पोल्ट्री फार्म बंद मिला।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की निरीक्षण रिपोर्ट में फिलहाल एक भी मौत नहीं दिखाई गई है। सभी संचालकों को फार्म पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिए गए हैं। सभी संचालकों को किसी भी प्रकार की बीमारी फैलने व मौत की जानकारी तत्काल देने को कहा गया है। पशु चिकित्सकों की टीमें पोल्ट्री फार्म पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
पक्षी व अंडा के छूने पर साबुन से धोएं हाथ
पुखरायां में बर्ड फ्लू अलर्ट से सुरक्षा के लिए पशु पालन विभाग की टीमों ने जांच शुरू कर दी है। पोल्ट्री फार्मों के साथ और पक्षी व अंडा बिक्री करने वाले दुकानदारों को सुरक्षा के उपाए बताए गए है। लोगों से पक्षियों की मौत होने पर सूचना देने की अपील की जा रही है। पक्षी और अंडा छूने पर हाथों को अच्छी तरह साबुन से धुलना है, नहीं तो बीमारी फैलने का खतरा होता है।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीके वर्मा ने बताया कि बर्ड फ्लू अलर्ट जारी कर दिया गया है। पक्षी और अंडों को छूने पर हाथों को साबुन लगाकर अच्छी तरह धोएं। 70 डिग्री के ऊपर टेंपरेचर होते ही वायरस मर जाता है। मांस व अंडा बनाने से पहले हाथ से छूना होता है। बाह्य गंदगी से बीमारी फैलाने का खतरा रहता है। कपड़ों में और शरीर में हाथ नहीं लगाना है। संपर्क आने वाले सभी लोग बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।