फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   biotech -2015 in iiit

आईआईटी कानपुर बना रहा आर्टिफिशियल लिवर

Sat, 14 Mar 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 14 Mar 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
biotech -2015 in iiit
आईआईटी कानपुर का बायोलॉजिकल साइंस डिपार्टमेंट और दिल्ली का एक अस्पताल आर्टिफिशियल लिवर बना रहा है। इसका प्रारंभिक रिसर्च सफल रहा है और अब एनीमल ट्रायल चल रहा है। इसमें सफलता मिली तो मेडिकल साइंस में बड़ी क्रांति होगी।
विज्ञापन


आईआईटी के साइंटिस्ट प्रो. अशोक कुमार का कहना है कि आर्टिफिशियल लिवर की कीमत कम होगी लेकिन इसका प्रत्यारोपण करने वाले डॉक्टर और अस्पताल की फीस कितनी होगी, इसपर आईआईटी का कोई जोर नहीं होगा। आर्टिफिशियल लिवर के बाजार में आने में अभी समय लगेगा। 
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर और ग्लोबल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम की तीन दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ‘बायोटेक 2015’ शुक्रवार से शुरू हो गई। तीन दिवसीय कांफ्रेंस का उद्घाटन शुक्रवार को आईआईटी के निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना, जेएनयू नई दिल्ली के डीन प्रो. राकेश भटनागर ने किया, फिर  प्रो. अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोलॉजिकल डिपार्टमेंट के प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि आर्टिफिशियल लिवर नेचुरल लिवर का स्थान नहीं ले सकता है लेकिन जब लिवर डैमेज हो जाएगा तो उसे रिप्लेस करके रिपेयर किया जा सकता है। कुछ समय बाद आर्टिफिशियल लिवर सही पोजिशन में आ जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कांफ्रेंस पहली बार भारत में हो रही है। इसमें देश, विदेश के 200 एक्सपर्ट हिस्सा ले रहे हैं। सभी बायोलॉजिकल, मेडिकल और इंजीनियरिंग साइंस में हेल्थ केयर की भूमिका पर चर्चा करेंगे। साथ ही बताएंगे हेल्थ केयर के क्षेत्र में क्या नया होने जा रहा है।

गंभीर बीमारियों का इलाज सुविधा जनक और सस्ते ढंग से इलाज कैसे संभव होगा।  एकेडमिक, इंडस्ट्रीज और पॉलिसी मेकर्स एक प्लेटफार्म  पर आएंगे। जेएनयू से आए डीन ने एंथ्रेक्स बीमारी की जानकारी दी। कहा कि इस गंभीर बीमारी की वैक्सीन विकसित की जा चुकी है।

जापान और इंडिया के विभिन्न इंस्टीट्यूट से आए एक्सपर्ट ने हेल्थ केयर और मेडिकल बायो टेक्नोलॉजी के बारे में बताया। कहा कि 15 देशों के एक्सपर्ट डेंगू, स्वाइन फ्लू और इबोला सरीखी बीमारियों और उनके संभावित ड्रग, इलाज पर भी चर्चा करेंगे।


पॉलिसी मेकर डॉ. गोपाला कृष्णन ने एडवांस स्टडी पर फोकस तथ्य प्रस्तुत किए। स्टूडेंट्स ने पेपर प्रजेंटेशन दिया। प्रो. अशोक कुमार शनिवार को टिश्यू इंजीनियरिंग की जानकारी देंगे। बताएंगे कि आईआईटी कानपुर में बायोलॉजिकल, मेडिकल और इंजीनियरिंग साइंस में क्या-क्या काम हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed