{"_id":"5846c7d44f1c1be35944898e","slug":"bill-send-before-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन हुआ नहीं, भेज दिया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन हुआ नहीं, भेज दिया बिल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 07:44 PM IST
सार
उपकेंद्र कर्मचारी जमा कराने का बना रहे दबाव
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर में थरियांव क्षेत्र के शिवपुर गांव में बिना बिजली कनेक्शन दिए ग्रामीणों को बकायेदार बना दिया गया है। उपकेंद्र के कर्मचारी बिजली बिल पहुंचाकर वसूली का दबाव बना रहे हैं। इससे ग्रामीणों में बेचैनी और नाराजगी है। जेई व अफसरों के पास गुहार लगाने के बाद भी उन्हें न्याय मिलता नजर नहीं आ रहा है।
रामपुर थरियांव ग्राम पंचायत के शिवपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से बिजली लगाई गई है। ठेकेदार ने बीपीएल कार्डधारकों से आईडी लेकर कागजों में उन्हें नि:शुल्क बिजली का कनेक्शन भी करा दिया है। विद्युतीकरण तीन महीने पहले पूरा हो चुका है। हालात ये हैं कि अभी तक ट्रांसफार्मर से गांव में कनेक्शन ही नहीं जोड़ा गया है।
इससे बल्ब रोशन नहीं हो सके हैं। बीपीएल कार्ड से मुफ्त कनेक्शन कराने वाले बृजलाल, शत्रुघ्न, दुखिया, फूलमती, संजय लोधी, दया प्रसाद लोधी ने बताया कि उनके घर बिजली का बिल पहुंच गया है। इसमें सभी को 904 रुपये (तीन महीना का बिजली का बिल) बकाया बताया है।
विज्ञापन
कनेक्शन धारकों ने बताया कि बिजली जेई से गांव में बिजली जोड़ने के लिए कई बार कहा गया है। लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय आरएन सिंह ने बताया कि घरेलू कनेक्शन लेने वाले के घरों में बिजली बिल पहुंचे होेंगे। अगर गांव में बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हुई है तो सभी के बकाया बिल को सही करा दिया जाएगा।