फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikrukand: In the Khushi Dubey case, the police presented the death report of the witness, the hearing postponed

बिकरूकांड : खुशी दुबे मामले में पुलिस ने पेश की गवाह की मृत्यु आख्या, टली सुनवाई

Tue, 31 May 2022 08:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Bikrukand: In the Khushi Dubey case, the police presented the death report of the witness, the hearing postponed
कानपुर देहात। बिकरू कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे के फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में पुलिस ने गवाह की मृत्यु आख्या किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश की।
विज्ञापन

इससे मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। सहायक अभियोजन अधिकारी जय सिंह ने बताया कि अब सुनवाई के लिए 13 जून की तिथि नियत की गई है।
बिकरू कांड में शामिल पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को चौबेपुर पुलिस ने दूसरे की आईडी से सिम प्रयोग करने के मामले का आरोपी बनाया था। मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।
विज्ञापन

पूर्व तिथि पर बोर्ड के सामने अभियोजन के दो गवाह पेश हुए थे। उनसे बचाव पक्ष ने जिरह पूरी कर ली थी। बोर्ड ने अभियोजन के अन्य गवाह चंद्रपाल को तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने बोर्ड के सामने गवाह की मृत्यु हो जाने के संबंध में आख्या पेश की। इस कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब बोर्ड ने सुनवाई की तिथि 13 जून तय की है। इस दौरान बोर्ड के समक्ष खुशी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed