{"_id":"617e3674224059667b31ed57","slug":"bikru-kan-panki-police-arrested-another-helper-of-infamous-vikas-dubey","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: कुख्यात विकास दुबे के एक और मददगार को पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: कुख्यात विकास दुबे के एक और मददगार को पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 31 Oct 2021 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:53 AM IST
सार
गैंगस्टर विकास दुबे को शरण देने और उसके हथियारों को ठिकाने लगाने वाले आरोपियों की गिरफ्तार का सिलसिला अभी तक जारी है। पनकी पुलिस ने बिकरु कांड में विकास की मदद करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बिकरू कांड में गिरफ्तार मोहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के बाद कुख्यात विकास दुबे व उसके साथियों की फरारी में मददगार एक और आरोपी को पनकी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसटीएफ प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने एक मार्च 2021 को गैंगस्टर विकास दुबे को शरण देने और उसके हथियारों को ठिकाने लगाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से सेमी ऑटोमेटिक 30 स्प्रिंगफ फील्ड रायफल, कार्बाइन समेत हथियार और कारतूसों का जखीरा मिला था।
एसटीएफ ने शिवली निवासी विष्णु कश्यप, धनीरामपुर निवासी अमन शुक्ला व अभिनव तिवारी, रसूलाबाद तुलसीनगर निवासी रामजी राधे, करियाझाला निवासी संजय परिहार, मंगलपुर निवासी शुभम पाल के साथ हथियारों के तस्कर भिंड के डिंडी कला (मध्यप्रदेश) निवासी मनीष यादव उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इन आरोपियों से एसटीएफ ने शिव तिवारी की सेमी ऑटोमेटिक रायफल, एक फैक्ट्री मेड सिंगल बैरल बंदूक और एक ऑटोमेटिक कार्बाइन, एक रिवाल्वर और दो तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे। इसी में कुछ अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था। पनकी थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि जरारी निवासी मोहन अवस्थी फरार चल रहा था। उसे भाटिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।