फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru incident - There was a stampede as soon as the firing started

Kanpur News: बिकरू कांड - फायरिंग शुरू होते ही मच गई थी भगदड़

Thu, 04 Jul 2024 10:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jul 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bikru incident - There was a stampede as soon as the firing started
कानपुर देहात। बिकरू कांड मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को मामले में अभियोजन गवाह ने बचाव पक्ष की जिरह में बताया कि दबिश देने गई पुलिस टीम के पहुंचते ही अचानक फायरिंग शुरू होते ही भगदड़ मच गई थी। वहीं सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की जिरह पूरी होने के बाद अन्य किसी आरोपी की ओर से कोर्ट में उपस्थित न होने पर अदालत ने जिरह का अवसर समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। मामले में अभियोजन गवाह दरोगा कौशलेंद्र प्रताप सिंह से बचाव पक्ष की जिरह चल रही है। गुरुवार को मामले में आरोपी रामू बाजपेई, श्यामू बाजपेई, छोटू उर्फ अखिलेश व गोविंद सैनी की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता सीपी शुक्ला ने गवाह से जिरह की। बचाव पक्ष के सवाल पर गवाह ने बताया कि दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू हो गई थी। जिनको आड़ मिली वह बच गए जिनको नहीं मिली वह मारे गए। वहीं बचाव पक्ष ने गवाह से पूछा कि विवेचक ने उसके बयान कब लिए थे। इस पर गवाह ने बताया कि घटना के 19-20 दिन बाद विवेचक ने मेरा बयान लिया था। शासकीय अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा व विकास सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी संजय उर्फ संजू, रमा देवी, शिवम दुबे व बाल गोविंद की ओर से बचाव पक्ष ने अभियोजन गवाह से जिरह के लिए अवसर की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। जिसे अदालत ने खारिज कर बचाव पक्ष के जिरह का अवसर समाप्त कर दिया है। अब अदालत ने अगले गवाह के बयान के लिए 9 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed