फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru case: police presented the death report of witness in Khushi Dubey case, hearing postponed

बिकरू कांड: खुशी दुबे मामले में पुलिस ने पेश की गवाह की मृत्यु आख्या, टली सुनवाई

Tue, 31 May 2022 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 May 2022 09:36 PM IST
सार

बिकरू कांड में शामिल पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को चौबेपुर पुलिस ने दूसरे की आईडी से सिम प्रयोग करने के मामले का आरोपी बनाया था। मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।

विज्ञापन
Bikru case: police presented the death report of witness in Khushi Dubey case, hearing postponed
खुशी दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे के फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में पुलिस ने गवाह की मृत्यु आख्या किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश की। इससे मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। सहायक अभियोजन अधिकारी जय सिंह ने बताया कि अब सुनवाई के लिए 13 जून की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन


बिकरू कांड में शामिल पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को चौबेपुर पुलिस ने दूसरे की आईडी से सिम प्रयोग करने के मामले का आरोपी बनाया था। मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। पूर्व तिथि पर बोर्ड के सामने अभियोजन के दो गवाह पेश हुए थे। उनसे बचाव पक्ष ने जिरह पूरी कर ली थी।
विज्ञापन


बोर्ड ने अभियोजन के अन्य गवाह चंद्रपाल को तलब किया था। सहायक अभियोजन अधिकारी जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने बोर्ड के सामने गवाह की मृत्यु हो जाने के संबंध में आख्या पेश की। इस कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब बोर्ड ने सुनवाई की तिथि 13 जून तय की है। इस दौरान बोर्ड के समक्ष खुशी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed