फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikeru scandal: The defense argued in the gangster case, now hearing will be held on April 17

बिकरू कांड : गैंगस्टर मामले में बचाव पक्ष ने की बहस, अब 17 अप्रैल को होगी सुनवाई

Sun, 16 Apr 2023 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bikeru scandal: The defense argued in the gangster case, now hearing will be held on April 17
कानपुर देहात। बिकरू कांड के आरोपियों पर की गई गैंगस्टर की कार्रवाई के मामले में शनिवार को एक आरोपी की तरफ से बचाव पक्ष ने अदालत में बहस की। अन्य आरोपियों की ओर से बचाव पक्ष को बहस के लिए अदालत ने 17 अप्रैल की तिथि दी है।
विज्ञापन


बिकरू कांड के बाद पुलिस ने 30 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की थी। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही है। शनिवार को आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ डब्बू की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता विश्वनाथ कटियार ने बहस की।
विज्ञापन


बचाव पक्ष ने लगाए गए सभी आरोपों को नकारा। इसका अभियोजन ने विरोध किया। विशेष लोक अभियोजक अमर सिंह भदौरिया ने बताया कि अन्य आरोपियों की बहस के लिए कोर्ट ने 17 अप्रैल की तिथि दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



गवाह के नहीं आने से रिचा के मामले में टली सुनवाई
कानपुर देहात। बिकरू कांड के बाद दूसरे की आईडी से लिए गए सिम का प्रयोग करने में आरोपी बनाई गई विकास दुबे की पत्नी रिचा के मामले की सुनवाई शनिवार को अभियोजन गवाह वादी इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन राय के नहीं आने से टल गई।


अब अदालत ने सुनवाई के लिए एक मई की तिथि मुकर्रर की है। मामले की सुनवाई सीजेएम अलंकृता शक्ति त्रिपाठी की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सीपी शुक्ला ने बताया कि शनिवार को आरोपी रिचा दुबे अदालत में उपस्थित हुई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए एक मई की तिथि नियत की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed