{"_id":"5ffc9ff36825be1e684fe7a4","slug":"bikeru-scandal-plea-for-attachment-against-jai-bajpai-s-absconding-partner-semi-automatic-rifles-begin-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: जय बाजपेई के फरार साथी के खिलाफ कुर्की की अर्जी, सेमी ऑटोमैटिक राइफलों की खोजबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: जय बाजपेई के फरार साथी के खिलाफ कुर्की की अर्जी, सेमी ऑटोमैटिक राइफलों की खोजबीन शुरू
Tue, 12 Jan 2021 11:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में जेल गए विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के फरार साथी राहुल सिंह के यहां कुर्की के लिए काकादेव पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है। गिरफ्तारी या कोर्ट में हाजिर न होने पर पुलिस जल्द कुर्की करेगी।
बिकरू कांड के दूसरे दिन विजय नगर चौराहे के पास से तीन लावारिस कार मिलीं थीं। किसी पर नंबर प्लेट नहीं थी। जांच में पता चला था कि ये कारें जय बाजपेई की हैं। विकास दुबे व उसके साथियों को फरार कराने के लिए बिकरू गांव भेजी थीं।
इसमें से फॉरच्युनर कार में सचिवालय का फर्जी पास लगा था। पुलिस ने जय और उसके साथी राहुल सिंह पर रिपोर्ट दर्ज की थी। राहुल अभी तक फरार है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही उस पर इनाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
सेमी ऑटोमैटिक राइफलों की खोजबीन शुरू
पुलिस ने खुलासा किया था विकास दुबे और उसके साथी उमाशंकर ने सेमी ऑटोमैटिक राइफलों से पुलिस पर गोलियां चलाई थीं। विकास के पास भाई दीपक की राइफल होने की बात स्पष्ट हो चुकी है। दीपक जेल में है, लेकिन राइफल बरामद नहीं हो सकी है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राइफल बरामद करने का प्रयास जारी है।